Bihar Orchestra Latest Video Viral- ‘बाप दे रहा 4 लाख, बेटा मांग रहा पैसा…’ बिहार की आर्केस्ट्रा गर्ल ने गुलशन और उसके पिता की करतूतों का किया खुलासा, फूट-फूट कर रोई!
Bihar Orchestra Latest Video Viral-

Bihar Orchestra Latest Video Viral- बिहार की वायरल आर्केस्ट्रा गर्ल पारो आरती ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पारो ने अपने पति गुलशन और उसके परिवार के बारे में गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनसे उसकी ज़िंदगी एक तूफान की तरह बदल गई। इस आर्टिकल में जानिए, क्या था पूरा मामला और पारो ने किस तरह से अपने दिल की बात दुनिया के सामने रखी। हालांकि बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियों के प्रमाणिकता की पुष्टि ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन नहीं करता है।
गुलशन और पारो के रिश्ते का पर्दाफाश:
Bihar Orchestra Latest Video Viral- पारो आरती, जो बिहार के नालंदा जिले में एक आर्केस्ट्रा डांसर हैं, ने हाल ही में बताया कि कैसे उसकी मांग में सिंदूर भरने के बाद गुलशन ने उससे शादी से मुंह मोड़ लिया। उसने बताया कि गुलशन ने उसे कहा था कि वह उसे कमाकर खिलाएगी, लेकिन अब शादी की बात आते ही वह बहानेबाजी करने लगा है।
पारो ने रोते हुए बताया कि जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो न तो उसके परिवार वाले उसे अपनाने के लिए तैयार हैं और न ही गुलशन का परिवार उसे स्वीकार कर रहा है। गुलशन केवल फोन पर बात करता है, लेकिन जब शादी का मामला आता है तो वह सामने नहीं आता।
क्या है 4 लाख की डील?
पारो ने कहा कि गुलशन के पिता उसे एक अजीब डील दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि अगर वह गुलशन को छोड़ दे तो उन्हें चार लाख रुपये दिए जाएंगे। यह सुनकर पारो और भी चौंक गई। उसने कहा कि वह किसी के पैसों की जरूरत नहीं है। वह खुद महीने में डेढ़ लाख रुपये कमाती है और यहां तक कि अपने ससुर को 8 लाख रुपये और दो कट्ठा ज़मीन देने का भी प्रस्ताव दे सकती है।

पारो का दर्द और अपील:
पारो ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा, “कई लोग मुझे बिना कारण बदनाम कर रहे हैं। मैं सभी से अपील करती हूं कि किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोचें। मैं भी किसी की बेटी हूं, बहन हूं और मुझे भी सम्मान चाहिए।”
पारो ने यह भी बताया कि वह गुलशन को अपना पति मानती है और वह खुद को कभी किसी और के साथ नहीं देख सकती। गुलशन के दावे कि वह कमाने के बाद शादी करेगा, पारो को बिल्कुल भी समझ में नहीं आ रहे हैं।
अब क्या होगा गुलशन और पारो के रिश्ते का?
यह पूरी स्थिति पारो के लिए काफी मुश्किल हो गई है। जहां एक तरफ गुलशन और उसके परिवार ने उसे अपने से दूर करने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरफ पारो ने अपनी पूरी कहानी दुनिया के सामने रख दी है। अब देखना यह होगा कि क्या गुलशन अपनी जिम्मेदारी निभाता है या फिर पारो को खुद ही अपनी जिंदगी का रास्ता तय करना होगा।

Watch

Viral

Video








