बिहार-RJD ने सांसद ठाकुर के मुस्लिम-यादव वाले विवादित बयान पर बोला हमला

सीतामढ़ी.

बिहार के सीतामढ़ी से नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान को लेकर बिहार की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। जदयू सांसद द्वारा यादव मुस्लिम और अन्य जातियों को लेकर दिए गए बयान पर राष्ट्रीय जनता दल लगातार सवाल उठा रहा है। अब राजद के मीनापुर से MLA राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर का बयान देश की एकता और अखंडता को आहत करने वाला है। उनके दिए गए बयान ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी को आहत किया है। मैं खुद उनके दिए गए बयान से आहत हूं। राजद के विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि यही नहीं, आरा के पूर्व सांसद और भारत सरकार के मंत्री रहे आरके सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आरके सिंह कहते हैं कि जो गांव ने मुझे वोट नहीं दिया उसको देख लेंगे। आरके सिंह को पता होना चाहिए कि लोकसभा का चुनाव अभी हुआ है, अभी आगे भी चुनाव होने वाले हैं। अभी तो जान बची है, आने वाले चुनाव में इन्हें सब जनता मिलकर समझा देगी।


Back to top button