Bilaspur News : रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने बिलासपुर कमिश्नर के पद पर अतिरिक्त प्रभार किया ग्रहण, अजाक्स ने बुके भेंटकर किया स्वागत…
Bilaspur News
Bilaspur News बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन: राज्य के बहुत ही लोकप्रिय आईएएस अधिकारी रायपुर संभागायुक्त (कमिश्नर) सम्माननीय महादेव कावरे जी ने बिलासपुर संभागायुक्त (कमिश्नर) के पद पर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किए। पदभार ग्रहण करने पर छत्तीसगढ़ अजाक्स (Ajakscg) की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
Bilaspur News रायपुर के संभाग आयुक्त महादेव कावरे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी श्री महादेव कांवरे जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के दो बड़े संभागों राजधानी रायपुर और बिलासपुर के संभागायुक्त का पद संभालने पर छतीसगढ़ अजाक्स (Ajakscg) की ओर से उन्हें बाबा साहब डॉ. आंम्बेडकर की तस्वीर व बुके भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें सफलतम कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित की गई।

बधाई देने के लिए छत्तीसगढ़ अजाक्स (Ajakscg) प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय महासचिव पीएल महिपाल, जितेंद्र पाटले प्रांतीय संगठन सचिव, केदार अनंत कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर, कमलेश खांडे प्रभारी मुंगेली, एसडीओ एसके भारती, इंजी. रामप्रताप गाहिरे, आरपी गंधर्व, अजय हुमने सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











