Bilaspur Railway Station : बिलासपुर रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, 393 करोड़ होंगे खर्च
Bilaspur Railway Station
Bilaspur Railway Station बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग को पूरी तरह से संरक्षित रखा जाएगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग को पूरी तरह से संरक्षित रखा जाएगा। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी मुहर लगा दी है।
Bilaspur Railway Station दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर जोन ने कहा कि, आधुनिक विकास के धरोहर को सुरक्षित रखने पुरानी बिल्डिंग को सहेज कर रखा जाएगा। माना जा रहा है कि, केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के उस सुझाव जिसमें उन्होंने 135 साल पुरानी स्टेशन बिल्डिंग को सुरक्षित रखने कहा था, रेल प्रशासन ने अपनी मुहर लगा दी है।
फैसला सांसदों की बैठक में लिया गया
दरअसल, 6 सितंबर को जोन महाप्रबंधक नीनु इटियेरा के साथ महाप्रबंधक कार्यालय में तोखन साहू केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में सांसदों की बैठक बुलाई गई थी । इसमें साहू ने स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के दौरान 1890 में निर्मित बिलासपुर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग को सहेजने का सुझाव दिया था।
“अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत होगा काम
रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने “अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम कराया जा रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन को 392 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य यात्री सुविधाओं को उन्नत करना, भीड़ प्रबंधन में सुधार लाना और स्टेशन परिसर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











