.

book launch : गाजियाबाद में इंदु रवि की पुस्तक समय की मांग का लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन….

book launch:

 

book launch : गाजियाबाद | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : गाजियाबाद में कवि इंदु रवि की पुस्तक “समय की मांग” काव्य संग्रह का लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह इंदु रवि का दूसरा काव्य संग्रह है, पहला काव्य संग्रह “सृजन के स्वर” और कई साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्य के क्षेत्र में उन्हें इंटरनेशनल गोल्डन अवॉर्ड, सावित्रीबाई फुले नेशनल अवॉर्ड, प्राइड वुमन ऑफ इंडिया अवॉर्ड आदि कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है और उनका नाम ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज हो चुका है।(book launch)

 

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन नडालेस, दिल्ली के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा विवेक (लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता) ने की। उन्होंने कहा कि नारी चेतना की सशक्त कविताएं देखने को मिलती हैं।(book launch)

इस काव्य संग्रह में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध ग़ज़लकार आर.पी. सोनकर जी ने कहा कि यह पुस्तक मानवता के लिए लिखी गयी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बेबाक कवि नरेश सागर ने कहा कि आज के समय की मांग है कि यह पुस्तक हर किसी को पढ़नी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक डॉ. अमित धर्मसिंह (साहित्यकार) ने किया। (book launch)

 

कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार मुकेश कुमार रावत, डॉ. गीता कृष्णागी, डॉ. ए.आर.विमल, जमशेद मिहिर, पदम सिंह वाथन, आर.सी. विवेक, माम चंद सागर, ममता अंबेडकर, मंजू गौतम (सामाजिक कार्यकर्ता), जुगनू गौतम (पत्रकार), मनोज अंतानी (मीडिया), संतोष कुमार (मीडिया), शुभम सिंह,

 

Inauguration of Indu Ravi's book Samay ki Maang and organization of poetry seminar in Ghaziabad

उमंग सिंह, हनुमंत लाल, कमलेश कुमार, रामपति राम व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने कवयित्री इंदु रवि को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इंदु रवि ने गुरुजनों एवं मार्गदर्शकों को धन्यवाद दिया तथा सम्मानित मंच के प्रति आभार व्यक्त किया।(book launch)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/oninebu।।etindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSd

 

ONINE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, समसामयिक विषयों और कई अन्य के लिए oninebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक oninebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button