₹5000 लगाकर शुरू करें पोस्ट ऑफिस का बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों रुपए की कमाई : Business Idea

Business Idea :

 

Post office Business Idea : नई दिल्ली | [बिजनेस आइडिया बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : अगर आप भी घर बैठे पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर एक काम करना चाहते हैं, जिसके जरिए आप लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। किसी सरकारी संस्था के साथ जुड़कर अगर आप कोई काम करते हैं तो उसके फेल होने की संभावना बहुत कम होती है, साथ ही आपके साथ किसी प्रकार का धोखा भी नहीं होता है। देश भर में 1.55 लाख से भी ज्यादा पोस्ट ऑफिस है और समय-समय पर इन पोस्ट ऑफिस की संख्या और बढ़ाई जाती है। पोस्ट ऑफिस की संख्या बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी सिस्टम का उपयोग किया जाता है। (Post office Business Idea)

Business Idea पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी

 

पोस्ट ऑफिस से आप दो प्रकार की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। एक है फ्रेंचाइजी आउटलेट और दूसरा पोस्ट एजेंट फ्रेंचाइजी। आप इनमें से जैसी आवश्यकता है वैसी ले सकते हैं। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भी अलग-अलग पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर पहुंचने का काम इन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ही किया जाता है। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस एजेंट फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। इसमें आप पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मनी ऑर्डर भेजना, स्टैम्प्स भेजना, स्टेशनरी भेजना और कई प्रकार के पोस्टल स्टंप्स घर-घर पहुंचने का काम करेंगे।(Post office Business Idea)

फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको एक बहुत ही, कम सिक्योरिटी डिपाजिट करना होता है। सिर्फ ₹5000 की राशि का सिक्योरिटी डिपाजिट देकर आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

 

बिजनेस आइडिया पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के लिए पात्रता

 

अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ ही आपकी उम्र 18 साल से अधिक और मिनिमम शिक्षा आठवीं पास होना जरूरी है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में जाकर आवेदन करना होगा।(Post office Business Idea)

रिक्वायरमेंट पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी आउटलेट के लिए

 

अगर आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी आउटलेट खोलने चाहते हैं, तो आपको इसमें ज्यादा इनवेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है। जबकि पोस्ट एजेंट बनने के लिए आपको थोड़ा इन्वेस्टमेंट करना होता है। आपको शुरुआत में स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए पैसा खर्च करना होता है और एक पोस्ट ऑफिस आउटलेट खोलने के लिए लगभग 200 वर्ग फुट एरिया की आपको जरूरत पड़ती है।(Post office Business Idea)

सिक्योरिटी 5000 का डिपाजिट करके ऑनलाइन ले फ्रेंचाइजी

 

अगर आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी आउटलेट खोलने चाहते हैं तो इसके लिए मिनिमम सिक्योरिटी अमाउंट ₹5000 रखा गया है। जिसके लिए आपको इंडिया पोस्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन करना होगा।(Post office Business Idea)

कितनी इनकम होती है पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी से

 

जब आपके पोस्ट ऑफिस के माध्यम से स्पीड पोस्ट किया जाएगा तो आपको ₹5 का कमीशन मिलेगा। मनी ऑर्डर के लिए ₹3 से लेकर ₹5 तक का कमीशन आपको मिलता है। वहीं पोस्टल स्टैंप के लिए आपको 5% का कमीशन यहां पर मिलता है। इसी प्रकार अलग-अलग सर्विस के लिए पोस्ट ऑफिस द्वारा आपको अलग-अलग प्रकार के कमीशन दिया जाता है, जिससे आपकी बहुत अच्छी इनकम हो सकती है।(Post office Business Idea)

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button