CAP: टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम झारखंड के महात्मा गांधी विद्यालय रामगढ़ में आयोजित….

CAP:

 

CAP: Google Hindi News : Google Hindi News : बोकारो | [झारखंड बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से महिला कल्याण समिति धोरी बोकारो द्वारा महात्मा गांधी उच्च विद्यालय देवरिया, पतरातु, रामगढ़ झारखंड में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम (CAP) का आयोजन 28 जून को सुबह 10.30 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज राम पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत परिषद रामगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में अशोक कुमार मिश्र प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किया। (CAP)

इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक कैलाश राम आचार्य, निक्की कुमारी, उषा कुमारी, वीना कुमारी, मकस संस्था के महासचिव सह सदस्य, CAG, झारखंड रीजन, श्याम कुंवर भारती और रविंद्र कुमार सिंह एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया का जमाना है। इस क्षेत्र में देश ने काफी प्रगति किया है। उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत और किफायती हुआ है। लेकिन इसके उपयोग में बड़ी सावधानी की ज़रूरत है। जरा सी लापरवाही होने पर लाखों रुपए की क्षति हो सकती है। आपके खून पसीने की कमाई लूट ली जा जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा। खासकर छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते समय, किसी भी तरह का फार्म भरते समय या रुपए का लेनदेन करते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आजकल झारखंड क्या जामताड़ा और हरियाणा का नूह साइबर क्राइम का है बना हुआ है।(CAP)

जियो प्रतिनिधि ने जियो की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने जियो फाइबर के लाभ बताते हुए कहा इससे कॉलेज प्रबंधन और सभी छात्र लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने नजदीकी जियो सर्विस सेंटर से सम्पर्क कर सकते हैं।(CAP)

सीएजी सदस्य ट्राई भारत सरकार डॉक्टर श्याम कुंवर भारती ने विस्तार से टाई द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं और कार्यकर्मों के बारे में बताया। श्री भारती ने कहा कोई भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर उपभोक्ताओं के साथ धोखा नहीं कर सकती। ट्राई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत उपभोक्ता को सारी सुविधाएं देनी है। टावर फ्रॉड से भी सबको बचना है। ऑनलाइन किसी को भी टॉवर लगाने के नाम पर जरूरी कागजात और पैसे नहीं देने है।(CAP)

किसी भी अपरिचित को अपना पासवर्ड या पिन नंबर नहीं देना है। किसी भी तरह की शिकायत होने पर पहले संबधित टीएसपी को शिकायत दर्ज करानी है। सुनवाई नहीं होने पर cag मेंबर के रूप में मुझे और ट्राई को मेल द्वारा सूचित करना है। सरकार द्धारा चलाए जा रहे डिजिटल इंडिया का पुरा लाभ उठाए।(CAP)

सभा अध्यक्ष, कैलाश राम ने कहा कि टेलिकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम इस तरह के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक ट्राई को योजनाओं को पहुंचाया जा सके। इस अयोजन से निश्चित ही छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।(CAP)

स्वगताध्यक्ष निक्की कुमारी ने कहा ट्राई द्वारा चलाए जा रहे उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम की मैं सराहना करता हूं। ऐसे आयोजन लगातार चलाए जानें की जरूरत है ताकी लोगों को कंपनियों और साइबर अपराधियों से बचाया जा सके। विद्यालय के शिक्षिका उषा कुमारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागीयों का धन्यवाद ज्ञापन किया।(CAP)

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अयोजन का लाभ उठाया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी भाग लिया और प्रशंसा किया। मुकेश कुमार ने साइबर क्राइम से बचने के उपायों के बारे में बताया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया। इससे पूर्व छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।(CAP)

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button