.

CG News: यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति मुंगेली के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया…

CG News:

 

CG News: मुंगेली | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति, मुंगेली, छत्तीसगढ़ द्वारा 26 फरवरी 2024 को ऑनलाइन भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विभा नविशा सोनी मुंगेली द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन का कार्य अनिल जयसवाल बिलासपुर एवं सुरेश कुमार बंछोर तालपुरी पाटन भिलाई द्वारा किया गया। (CG News)

CG News

काव्य गोष्ठी का आयोजन थावे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक के आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि सहोरिक यादव घुठेली, मुंगेली एवं नंदिता माजी शर्मा मुंबई, महाराष्ट्र थीं। कवि शर्मा ने कहा कि हमें दूसरे कवियों को सुनकर अपनी रचनाओं में सुधार करना चाहिए तथा व्याकरण संबंधी त्रुटियों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। अतिथि डॉ. अलका यादव, बिलासपुर और मुस्कान केशरी, मुजफ्फरपुर, बिहार थीं। यह काव्य गोष्ठी समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।(CG News)

 

आमंत्रित स्वर कवि एवं कवयित्री – मुकेश कुमार सोनकर भाठागांव रायपुर, संजय कुमार श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, अनिल जांगड़े सरगांव, रश्मी अग्रवाल बिलासपुर, रतन कीर्तनिया पंखाजुर कांकेर, ललिता यादव बिलासपुर, परवीन बेबी दिवाकर मुंगेली, ओ.पी. कौशिक रतनपुरिहा पेंड्रा, सुंदर लाल डड़सेना मधुर महासमुंद, गुलजार सिंह यादव अंबिकापुर सरगुजा, विजय कुमार लहरे मुंगेली, लोकनाथ तांडेय मधुर बिलाईगढ़, सागर केशरवानी घुठेरा नवागांव मुंगेली, बलराम यादव देवरा मध्य प्रदेश, (CG News)

 

राम भरोस यादव, जमकोर मुंगेली, यशवन्त पात्रे बिजराकापा, आदित्य बघेल बिजराकापा सहित तमाम साहित्यकारों ने बसंत उत्सव, बचपन, महंगाई, रोजगार, छत्तीसगढ़ की माटी की महिमा, आत्महत्या, खुशहाली, गांव और शहर, सितारा, हास्य, बसंत, श्री के बारे में लिखा है। राम वनवास, जिंदगी, जमाना, काला, काल की शक्ति, मंजिल, सफलता शीर्षकों के तहत काव्य पाठ किया गया। सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी के अंत में आभार सुरेश कुमार बंछोर ने व्यक्त किया।(CG News)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/oninebu।।etindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSd

 

ONINE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, समसामयिक विषयों और कई अन्य के लिए oninebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक oninebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button