.

CG News: देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों से मुख्यमंत्री भूपेश नाराज, बोले- समय पर ना पहुंचने की शिकायत आ रही है, संभाग आयुक्त इसका निरीक्षण करें और सख्ती बरतें | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | CG Employees News: छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिनों तक कलेक्टर कॉन्फ्रेंस ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा की कर्मचारियो के समय पर ना पहुंचने की शिकायत आ रही है। संभाग आयुक्त इसका निरीक्षण करें और सख्ती बरतें। दूसरे राज्यों से धान की आवक नहीं होनी चाहिए। धान की कटाई शुरू होगी। पैरा दान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। जाति प्रमाण पत्र समय पर बनाना सुनिश्चित करें।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा की गौठान के रख रखाव पर विशेष ध्यान देना है। एनएच के किनारे आवारा पशु बैठे रहते हैं, इसे ओर विशेष ध्यान दें। स्वामी आत्मानंद स्कूल की भर्ती को पूरा करें और शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए।

 

लाटरी सिस्टम का सख्ती से पालन करे। राजीव युवा मितान क्लब से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्कता है, जहां पर्यटन की संभावना है वहां मितान क्लब के युवाओं को प्रशिक्षण दें।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा की सड़क के लिए राशि उपलब्ध है, तीन महीने के भीतर सड़कें ठीक हो जानी चाहिए। नरवा योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कीजिए, कुछ क्षेत्रों में इसका बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है।

 

सबसे ज्यादा शिकायत थाने स्तर पर, जनपद पंचायत, पटवारी और सीएसईबी में निचले स्तर पर आ रही हैं, इन पर नियंत्रण कर कड़ी कार्रवाई करें ताकि आम जनता के काम समय पर पूर्ण हों।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा की आज दुनिया में मंदी का असर है, ऐसे समय में छत्तीसगढ़ पूरी दुनिया को नई राह दिखा सकता है , इसमें गौठान, रीपा, गोधन न्याय योजना का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

 

ये भी पढ़ें:

32 फीसदी आरक्षण का अध्यादेश जारी करने की मांग: सर्व आदिवासी समाज के दोनों धड़ों ने मंत्रियों- विधायकों को बुलाया, बढ़ाया सरकार पर दबाव | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button