.

CG News : मुख्यमंत्री की फिसली जुबान, भरी सभा में जातिसूचक शब्द का किया प्रयोग… भड़की कांग्रेस बोली- माफ़ी मांगे सीएम, देखें वीडियो..

CG News :

 

CG News : जांजगीर-चाम्पा | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सीएम जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। संवैधानिक पद पर रहकर असंवैधानिक और जातिसूचक शब्द के प्रयोग किए जाने से अनुसूचित जाति वर्ग में खासी नाराजगी देखी जा रही है। इधर कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए घेराबंदी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा बताते हुए जातिसूचक शब्द कहे जाने की कड़ी निंदा की हैं। वही कांग्रेस ने कहा, सीएम को इसके लिए प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। बता दें कि वीडियो के सत्यता के पुष्टि का दावा ऑनलाइन बुलेटिन नहीं करता है।  (CG News)

 

दरअसल यह पूरा मामला अकलतरा के ग्राम पहरिया में आयोजित जनसभा का हैं। यहां रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे के समर्थन में सभा करने पहुंचे  थे। पहरिया में हुआ जनसभा का पूरा वीडियो 49 मिनट 26 सेकेण्ड का हैं। जिसमें सीएम विष्णु देव कांग्रेस के द्वारा भाजपा को आरक्षण विरोधी होने के आरोप और आलोचनाओं का खंडन कर रहे थे।(CG News)

 

इस बीच वीडियो के ठीक 44.26 मिनट पर सीएम कह रहे कि कांग्रेसी दुष्प्रचार कर रहे है कि मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनते है तो संविधान खत्म हो जायेगा, आदिवासी हरिजन और ओबीसी का आरक्षण खत्म हो जायेगा। ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला हमारे प्रधान मंत्री जी पहले ही कह चुके है आरक्षण कभी ख़त्म नहीं होने वाला। वीडियो के 44.26 – 44.41 मिनट पर मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जातिवर्ग के लिए असंवैधानिक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर डाला।(CG News)

 

देखें वीडियो:

 

मंच पर कई दिग्गज नेता रहे मौजूद …

जांजगीर लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। सीएम विष्णु देव साय यहां से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में पहुंचे थे। जहां सीएम ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ही जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर डाला।  सीएम साय जब जनसभा को सम्बोधित करते हुए  जातिसूचक शब्द कह रहे है तब मंच पर अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे। स्वयं सांसद प्रत्याशी भी वहां थी लेकिन सीएम के जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर उन्हें रोकने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।(CG News)

 

ऐसे में यह सवाल लाजमी हैं कि जो प्रत्याशी अपने ही नेता को जातिसूचक शब्द कहने से न रोक पाए वह संसद में जाकर कैसे अपने वर्ग का मजबूत आवाज बन पाएगा?

 

जातिसूचक शब्द पर माफ़ी मांगे: कांग्रेस

 

कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सीएम के जाति सूचक बयान को भाजपा और आरएसएस की विचारधारा बताया हैं।  उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी संवैधानिक पद है और एक वर्ग विशेष के लिए असंवैधानिक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं यह बहुत निंदनीय है।  इसके लिए मुख्यमंत्री साय जी को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।(CG News)

 

कांग्रेस ने कहा: भाजपा आरक्षण विरोधी, राजभवन की आड़ में 76% आरक्षण रुकवाया:

कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई सफाई पर कांग्रेस ने कहा- कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में आरक्षित वर्ग के लिए 76% आरक्षण लागू किया था, जिसे भाजपा राजभवन की आड़ में रुकवाने में सफल रही। भाजपा के कई बड़े नेता संविधान खत्म करने की बात कह चुके है। खुले तौर पर आरक्षण का विरोध करते है। चुनाव के वक्त आरक्षण के हितैषी बन रहे असल में यही सच है कि भाजपा आरक्षण विरोधी हैं।(CG News)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button