.

CG News; धर्म परिवर्तन के आरोप में 2 समुदायों के बीच झड़प, महिलाओं सहित 23 के खिलाफ जुर्म दर्ज | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | CG News: प्रदेश के धमतरी जिला अंतर्गत एक गांव में 2 समुदायों के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि यह झड़प कथित धर्म परिवर्तन को लेकर हुआ है। पुलिस ने एक ही परिवार के दोनों पक्षों की ओर से अपराध दर्ज किए हैं। इस मामले में पुलिस ने महिलाओं सहित कुल 23 लोगों पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

यह घटना रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान की है।

 

क्या है पूरा मामला

 

धमतरी जिले के देवपुर गांव में 3 समुदायों के बीच झड़प हो गई। एक समुदाय ने आरोप लगाया कि ईसाई समुदाय के कुछ लोग प्रार्थना सभा में बाहरी लोगों को बुला रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात को लेकर दो समुदायों के लोगों में झड़प हो गई। वो लोग आपस में बहस और हाथापाई करने लगे।

 

एफआईआर दर्ज

 

पुलिस ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच हुई झड़प के चलते कई लोगों को चोट भी लगी है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने बताया कि दोनों समुदायों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

 

पुलिस ने बताया कि पेखान राम निषाद ने कुल 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही राजेंद्र कुमार निषाद ने 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोग एक ही परिवार से आते हैं लेकिन राजेंद्र ने ईसाई धर्म अपना लिया है।

 

हर रविवार 4- 5 चर्चों पर होता है हमला

 

छत्तीसगढ़ के ईसाई समुदाय के लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा है कि राज्य के ईसाई समुदाय के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। छत्तीसगढ़ के क्रिश्चियन कम्युनिटी फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने कहा कि हर रविवार को जब ईसाई प्रार्थना कर रहे होते हैं तब एक साथ 4- 5 चर्चों पर हमला होता है। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ के क्रिश्चियन कम्युनिटी फोरम के अध्यक्ष ने कहा कि देवपुर में रविवार को हुए घटना के दिन ईसाई समुदाय के लोगों को लाठियों से पीटा गया। उन्होंने बताया कि ईसाई लोगों को चर्च में घुसने नहीं दिया गया। वो बताते हैं कि इससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर पुलिस कांस्टेबलों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने पादरी के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

 

ये भी पढ़ें:

 

ED के छापे पर बोले CM भूपेश बघेल- ‘भाजपा नहीं लड़ पा रही सीधी लड़ाई’, चुनाव तक ईडी की इसी तरह की कार्रवाई होगी छत्तीसगढ़ में | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button