.

CG News: सूर्यवंशी समुदाय के शिक्षक को झूठे मामले में फंसाने, निलंबित करने के खिलाफ GSS का संविधान समर्थकों के साथ साझा मोर्चा से आंदोलन संगठित करने लिया निर्णय….

GSS : CG News:

 

CG News: बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : ग्राम मोहराई में पिछले दोनों शिक्षक श्री रतनलाल सरोवर द्वारा नव बौद्धों के लिए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर द्वारा स्थापित 22 प्रतिज्ञाओं का 22 जनवरी को सार्वजनिक शपथ वचन का कार्यक्रम किया गया। जिसे स्कूल में बच्चों को राम, कृष्ण विरोधी शपथ दिलाने का झूठा समाचार फैलाया गया और राजनैतिक दबाव बनाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया और शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया। GSS द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि, वास्तविकता यह है कि यह कार्यक्रम स्कूल में सरकारी ड्यूटी के दौरान नहीं किया गया बल्कि अवकाश अवधि में अपने गली-मोहल्ले में किया गया था।

GSS : CG News:

GSS द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि कथित रूप से राम, कृष्ण को अपमानित करने की बात भी गलत है। डॉ. आम्बेडकर साहब का 22 प्रतिज्ञा में जो तथ्य है, वह सिर्फ इतना है कि, मैं (नव बौद्धों के लिए) किस देवी-देवता को मानूंगा और क्या-क्या नहीं मानूंगा और किस आचरण से चलूंगा, इतना ही है। (यह सार्वजनिक दस्तावेज है, इसे कोई भी पढ़ जान सकता है)। (CG News)

 

भारतीय संवैधानिक धार्मिक आजादी के तहत कोई भी नागरिक, किसी भी देवी- देवता को माने या न माने उसकी आजादी है। किसी को भी किसी के मानने या न मानने का आदेश नहीं दे सकता और यह 22 प्रतिज्ञा का शपथ ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में मौजूद है। इसका पठन-पाठन करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। यदि यह अपराध है तो, सरकार को पहले इसे प्रतिबंधित करें तभी माना जाएगा।

 

शिक्षक रतनलाल सरोवर की गिरफ्तारी और निलंबन की कार्यवाही पूरी तरह से मनुवादी फासिस्टों का दमनात्मक कार्यवाही है। और धर्मनिरपेक्ष देश को एक धार्मिक राष्ट्र बनाकर आम लोगों की स्वतंत्रता को कुचलने का क्रूर प्रयास है।(CG News)

 

GSS प्रमुख श्री लखन सुबोध ने आज दिनांक 30-01-24 को उत्पीड़ित शिक्षक के घर जाकर भेंट-चर्चा किया। GSS इसके लिए सभी संविधान समर्थक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं से सझा संघर्ष करने का आवाहन करता है।(CG News)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/on।inebu।।etindotin

GSS : CG News:

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTS।d

 

ON।INE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए on।inebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक on।inebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button