Cg News: “अंतिम चरण में हम हिन्दू धर्म का परित्याग करेंगे”, ऐसा क्यों बोले सुरेश कुमार दिवाकर, जानिए यहां…

Cg News बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : गिरौदपुरी में जैतखाम काटे जाने के विरोध में 10 जून को बलौदाबाजार हिंसा मामले में सतनामी समाज के लोग जेल में बंद हैं। जिनकी रिहाई की मांग को लेकर एससी-एसटी-ओबीसी एंड मायनॉरिटी महासंघ छत्तीसगढ़ चीफ व सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार दिवाकर लगातार प्रयासरत हैं। वे लगातार राजनीतिक व सामाजिक दलों के साथ बैठक कर इस पर रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “… और अंतिम चरण में हम हिन्दू धर्म का परित्याग कर देंगे”।

Cg News गिरौधपुरी स्थित जोड़ा जैतखाम को काटे जाने के विरोध में सतनामी समाज के विभिन्न संगठन कार्रवाई की मांग को लेकर 10 जून 2024 को बालौदाबाजार में एकत्र हुए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे हुए थे। देखते ही देखते आंदोलन हिंसात्मक हो गया। इसके बाद पुलिस ने घटना में कथित तौर पर शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Cg News गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर एससी-एसटी-ओबीसी एंड मायनॉरिटी महासंघ छत्तीसगढ़ चीफ व सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार दिवाकर प्रयास कर रहे हैं और अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शन की रूपरेखा बना रहे हैं। वे 10 जून 2024 के प्रदर्शन में हुए हिंसा के आरोप में जेल में बंद समाज के लोगों को जेल से बाहर निकालने के लिए जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था जिसकी तिथि अभी निश्चित नहीं हो पाई है।

वहीं एससी-एसटी-ओबीसी एंड मायनॉरिटी महासंघ छत्तीसगढ़ चीफ व सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार दिवाकर ने एक यूट्युब चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि “जब वोट लेना है तो सतनामी हिन्दू है। जब हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई होगी तो उस समय हम सतनामी हिन्दू है। जब सरकार को हिन्दू की संख्या गिननी है तो सतनामी हिन्दू में आ जाते हैं। लेकिन हम तो हिन्दू ही हैं। तो हमारे साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। हिन्दू धर्म में हमारे साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। हमारे चरणबद्ध आंदोलन के चौथे व अंतिम चरण में हम हिन्दू धर्म का परित्याग करेंगे।”

यहां देखें वीडियो :

 

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button