.

CG News: महिलाओं के आंदोलन से डरा रेल प्रशासन, डीआरएम ने डॉ. आंबेडकर की तस्वीर फेंकने वाली मुख्य टिकट निरीक्षक वीपी नायडू को प्रभाव से किया निलंबित….

CG News :

 

CG News : दुर्ग | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने महिलाओं ने जो जज्बा दिखाया वह काबिले तारीफ है। 16 अप्रैल को जैसे ही डॉ. आंबेडकर की तस्वीर दीवार से निकालकर फेंकने का मामला सामने आया था। लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ती जा रही थी। रेल प्रशासन मामले में ढीलमुल रवैया अपना रहा था। रात भर विभिन्न संगठनों व इकाइयों ने बैठक कर आक्रोश व्यक्त करते रहे। (CG News)

सुबह होते ही सभी लोग अपने-अपने दैनिक काम निबटाकर रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ने लगे। प्रशासन भी पूर्व तैयारियों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरी तैयारी में था। विभिन्न संगठन भी मांगों को लेकर सड़क पर उतर चुका था। सड़क पर नीला गमछा पहने आंबेडकरवादी लोग जय भीम के नारे लगा रहे थे। (CG News)

प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए महिलाओं व महिला संगठनों ने महिला शक्ति का जबरदस्त परिचय देते हुए खूब विरोध प्रदर्शन किया। गर्मी की तपती दुपहरी में वे रेलवे स्टेशन के फर्श पर बैठकर नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं के मोर्चा संभालने से आंदोलन को और अधिक बल मिला और शांतिपूर्वक तरीके से खूब विरोध प्रदर्शन किया गया। (CG News)

बता दें कि आंबेडकरी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का आह्वान किया था। जिसके बाद से दुर्ग में आंबेडकरवादियों का जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा था। माहौल खराब ना हो इसके लिए प्रशासन ने कंपनियां तैनात कर रखी थी। बावजूद इसके लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा था। महिलाएं बच्चे थामे भरी दुपहरी में थाना और कलेटोरेट का चक्कर लगा रहीं थी। महिलाओं सहित आंबेडकर अनुयायियों का आक्रोश देख प्रशासन के भी हाथ पैर फूल रहे थे। (CG News)

जैसे जैसे समय बीत रहा था लोगों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा था। लोग कतारबद्ध होकर जय भीम के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए थाने में जमकर बवाल मचाया। महिलाओं के आक्रोश को देखकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। लोगों के बढ़ते आक्रोश और आंबेडकरवादियों के बढ़ते दबाव के पल पल की जानकारी प्रशासन व रेल विभाग को मिल रहा था।  (CG News)

इसके साथ ही विभिन्न आंबेडकरी संगठन भी मैदान में कूद पड़े थे। जिसका भी सीधा असर प्रशासन पर पड़ा। और कार्रवाई की गई। डॉक्टर आंबेडकर जी की तस्वीर रेलवे स्टेशन की दीवार से निकालकर फेंकने वाली मुख्य टिकट निरीक्षक को डीआरएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।(CG News)

 

ये है मामला

CG News

दुर्ग रेलवे स्टेशन में वर्षों से लगी संविधान निर्माता विश्वरत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 133 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। डॉ. आंबेडकर जयंती के दो दिन बाद दुर्ग की मुख्य टिकट निरीक्षक वीपी नायडू मैडम द्वारा रेलवे स्टेशन की दीवार पर वर्षों से लगी आंबेडकर जी की तस्वीर निकाल कर बाहर फेंक दिया। इस घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई। लोग मुख्य टिकट निरीक्षक वीपी नायडू मैडम के भेदभाव पूर्ण रवैये से आक्रोशित हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। (CG News)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button