.

CG Rain Alert : कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने 5 तारीख तक के लिए जारी किया येलो अलर्ट…

CG Rain Alert : Heavy Rain Warning, Meteorological Department issued yellow alert : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | The Meteorological Department has issued a warning of heavy rain. Yellow alert has been issued for 05/09/2023 till 08:30 am. According to the yellow alert, till 08:30 am on 04/09/2023, moderate to heavy rainfall is expected at one or two places in Jashpur, Balrampur, Raigarh, Janjgir, Raipur, Baloda Bazar, Mahasamund, Gariaband, Bastar, Bijapur and Sukma districts of the state. There is a possibility. According to the yellow alert, from 08:30 am on 04/09/2023 to 08:30 am on 05/09/2023 one or two in Surguja, Jashpur, Korea, Surajpur, Balrampur, Pendra, Bilaspur, Kabirdham, Bastar and Sukma districts of the state. There is a possibility of heavy rain at places.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 05/09/2023 सुबह 08:30 तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट अनुसार, 04/09/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलोदा बाज़ार, महासमुंद, गरियाबंद, बस्तर बीजापुर तथा सुकमा ज़िलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। येलो अलर्ट अनुसार, 04/09/2023 सुबह 08:30 से 05/09/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंडरा, बिलासपुर, कबीरधाम, बस्तर तथा सुकमा ज़िलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।(CG Rain Alert)

 

छत्तीसगढ़ में अब तक 737 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 737 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 03 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1306.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। (CG Rain Alert)

 

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 699.7 मिमी, जशपुर में 595.3 मिमी, कोरिया में 708.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। (CG Rain Alert)

 

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 834.2 मिमी, बलौदाबाजार में 732.4 मिमी, गरियाबंद में 671.4 मिमी, महासमुंद में 768.1 मिमी, धमतरी में 731.2 मिमी, बिलासपुर में 748.7 मिमी, मुंगेली में 888.3 मिमी, रायगढ़ में 815.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 665.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 618.3 मिमी, सक्ती में 614.2 मिमी, कोरबा में 719.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 591.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। (CG Rain Alert)

 

कबीरधाम जिले में 569.5 मिमी, राजनांदगांव में 791.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 930.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 750 मिमी, बालोद में 779.8 मिमी, बेमेतरा में 563.9 मिमी, बस्तर में 802.6 मिमी, कोण्डागांव में 701.4 मिमी, कांकेर में 713.7 मिमी, नारायणपुर में 704.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 857.1 मिमी और सुकमा में 1086.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।(CG Rain Alert)

 

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

CG Rain Alert

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

ये है दुनिया की सबसे कम उम्र की सीए, गिनीज रिकॉर्ड में नाम दर्ज, जाने नंदिनी अग्रवाल के बारे में | Nandini Agarwal Worlds Youngest Ca

 


Back to top button