Chandrashekhar Azad : यूपी में विपक्ष दलों को बड़ा झटका, चंद्रशेखर आजाद ने बंद किए रास्ते, किया ये ऐलान, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता…
Chandrashekhar Azad चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि जनता ने मुझे चुनकर संसद में भेजा है, लेकिन मुझे संसद में बोलने तक का मौका नहीं दिया गया. इस पर मैंने अपना विरोध भी दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के साथ अगर कहीं भी अन्याय हुआ तो वहां पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. प्रयागराज में दूसरी पार्टियों के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की मौजूदगी में उनकी पार्टी की सदस्यता ली.
Chandrashekhar Azad सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद किया. उन्होंने यह भी कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है.
Chandrashekhar Azad यूपी में विधानसभा की दस सीटों पर जल्द होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने अभी से गोटिया बिछाने शुरू कर दी हैं. बिजनौर की नगीना सीट के सांसद चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी ने सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यह ऐलान खुद पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने किया है. संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर सीट पर पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे.
चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश हित में सभी सीटों पर लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था. लेकिन आजाद समाज पार्टी ने जिस तरह से यूपी में तैयारी की है, उसके आधार पर तय किया गया है कि उपचुनाव में सभी दस सीटों पर मजबूती से लड़ा जाएगा.
10 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी पार्टी
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद किया. उन्होंने बताया कि सभी दस सीटों पर पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी भी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा. जल्द ही सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्मेलनों के जरिए बूथ और सेक्टर के कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के लिए तैयार करेंगे. पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुद्दों के दम पर मजबूती से उपचुनाव लड़ेंगे.
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी में कावड़ यात्रा रूटों पर नेम प्लेट और मस्जिदों को परदे से ढके जाने के विवाद पर कहा है कि सरकार जिस तरह से काम कर रही है. उसे किसी भी धर्म के लोग स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि धार्मिक स्थलों को ढकना नहीं चाहिए, बल्कि सरकार को कानून व्यवस्था अच्छी करनी चाहिए. यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है. सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय बीजेपी का राजनीतिक एजेंडा सेट कर रही है.












