Chandrashekhar Azad: सांसद चंद्रशेखर ने सफाई कर्मियों के लिए की ये मांग, Modi सरकार को घेरा, बोले- जिस दिन अंबेडकरवादी गुस्सा हो जाएगा… देखें वीडियो….

Chandrashekhar Azad 

 

Chandrashekhar Azad नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : संसद के बजट सत्र का छठे दिन लोकसभा में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बजट सत्र पर अपनी बात रखी। उन्होंने अपने भाषण में सफाई कर्मचारियों, महिलाओं, सरकारी नौकरी, निजी क्षेत्र में आरक्षण, महिलाओं से हो रहे रेप, शौचालय, विधवा-विकलांग-वृद्धावस्था पेंशन व प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के तहत एससी-एसटी और मुस्लिमों को कितने घर दिए गए आदि ज्वलंत मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ रखा।

Chandrashekhar Azad सांसद आजाद सदन में जब अपनी बात रख रहे थे तब पूरा पक्ष और विपक्ष धैर्य के साथ उनकी बातों को सुनता रहा। सदन में ऐसा ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत में अपने चिरपरिचत अंदाज में दलित महापुरूषों को याद किया और उनको नमन करते हुए आगे अपनी बात रखी।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि सारे देश की संपत्ति को चंद अमीर लोगों के हाथ में दे दिया गया है। यह हमारे संविधान और समतावादी लक्ष्य के खिलाफ है। ये कैसी व्यवस्था है जिसमें एससी एसटी पर आज भी अत्याचार हो रहा है। महिलाओं का रेप हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीआरपी का डाटा पढ़ेंगे तो खून के आंसु रोने पड़ेंगे।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले कई समय से हमारे साथ धोखा हो रहा है। ये देश का बहुजन समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। संसाधन का बंटवारा संख्या के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी नहीं मिल रही है। वे गटर में उतरने को मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि ‘हमारा जो मिलाता है उसे मत छीनो…’। उन्होंने बजट भाषण में और क्या कहा, देखें वीडियो…

यहां देखें वीडियो:

वीडियो स्त्रोत: हिन्दूस्तान लाइव

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button