Chandrashekhar Demand for Gurjar Regiment : चमार रेजिमेंट के बाद चंद्रशेखर ने संसद में रख दी एक और बड़ी मांग, बढ़ गई मोदी सरकार की टेंशन!

Chandrashekhar Demand for Gurjar Regiment नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने गुर्जर रेजिमेंट के लिए सरकार से बड़ी मांग कर दी है.

Chandrashekhar Demand for Gurjar Regiment चंद्रशेखर आज़ाद ने की गुर्जर रेजिमेंट बनाने की मांग

Chandrashekhar Demand for Gurjar Regiment नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने गुर्जर रेजिमेंट के लिए सरकार से बड़ी मांग कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने अग्निवीर स्कीम पर भी क्या कहा आइए जानते हैं.

चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को संसद में कहा कि गुर्जर रेजिमेंट बनाने की मांग आज से नहीं 27 नवंबर 1940 से उठ रही है. क्योंकि गुर्जर समाज ने बलिदान दिया है. देश में क्रांति मेरठ से धन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शुरू हुई. कालाअंब में 140 गुर्जर समाज के क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया था.

उन्होंने कहा, आज के समय बॉर्डर पर गुर्जर बकरवाल देश में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. उनको कई बार जान की हानि होती है, लेकिन वो कभी पीछे नहीं हटते.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसलिए मैंने सरकार से गुर्जर रेजिमेंट बनाने की मांग उठाई है ताकि उन्हें और देश सेवा करने का मौका मिले. मेरा विश्वास है कि सरकार इस समाज के लोगों को देश सेवा करने का मौका जरूर देगी.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं यह रेजीमेंट बहाल करने की इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि उन्हें और देश सेवा करने का मौका मिले. क्योंकि देश में बेरोजगारी बहुत बढ़ रही है और अग्निवीर योजना के आने से मनोबल गिरा है. ऐसे में अगर रेजिमेंट बनाएंगे तो देश का युवा वर्दी के लिए सब कुछ कर जाता है.

चंद्रशेखर ने कहा कि मैने तो गुर्जर रेजिमेंट की मांग ही नहीं उठाई है. मैंने इसके पहले चमार रेजीमेंट और अहीर रेजिमेंट की भी मांग उठाई है.

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button