.

ट्रैक्टर पलटने से घायल 34 घायल, मरीजों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, हर संभव मदद के साथ उचित उपचार का परिजनों को दिलाया भरोसा | ऑनलाइन बुलेटिन

जशपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे ग्रामीणों के दुर्घटनाग्रस्त होने पश्चात घायलों का हाल जानने जिला चिकित्सालय सांसद गोमती साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता कार्यकर्ताओं संग पहुंचे और उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने चिकित्सकों को निर्देश दिया।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने स्वास्थ मंत्री से बात कर घायलों का विशेष ध्यान देने कहा है। वहीं सांसद श्रीमती गोमती साय ने चिकित्सकों को सभी घायलों का विशेष ध्यान देने का बात कहा है। भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा जताया है।राजा रणविजय सिंह जुदेव ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुवे हर संभव मदद करने का बात कहा है।

 

मनोरा विकास खण्ड के जरिया के पास ट्रेक्टर पलटने से 34 लोग घायल हो गए हैं ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल मरीजों को जिला अस्पताल 108 एम्बुलेंस के माध्यम लाया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा घायल मरीजों को ईलाज प्राथमिकता से किया जा रहा है। चार गंभीर मरीजों को अंबिकापुर रीफर किया गया है।

 

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय, एसडीएम जशपुर श्यामा पटेल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो जिला अस्पताल के सलाहकार राजेश कुरील उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें:

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या से सिहर उठा देश, याद आ गए देशभर में चर्चित हैवानियत भरे ये 4 मर्डर केस, पढ़िए क्राइम स्टोरी | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button