.

बिलासपुर समेत तीन जिलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु 7 करोड़ आवंटित | newsforum

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन जिलों रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को कुल 7 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

 

मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष अंतर्गत कोरोना संक्रमण से रोकथाम हेतु रायपुर जिले को 4 करोड़, दुर्ग जिले को 2 करोड़ और बिलासपुर जिले को 1 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है।

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट            


Back to top button