.

अशोक कुमार यादव को मिला देशहा यादव गौरव सम्मान | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंगेली | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | पांचो राज नवागढ़, विजयपुर, लोरमी, पण्डरिया और कवर्धा महासमिति की बैठक 17 अप्रैल 2022 को यादव समाज भवन पेण्डाराकापा मुंगेली, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ।

 

महासमिति के द्वारा पांचो राज अंतर्गत देशहा यादव समाज के अंग के रूप में सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले यादवों को सम्मानित किया गया। महासमिति के द्वारा कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, शिक्षक नगर मुंगेली, छत्तीसगढ़ को शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पांचोराज महासमिति अध्यक्ष धनीराम यादव के हाथों ‘देशहा यादव गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

 

बैठक में अध्यक्ष धनीराम यादव लोरमी, उपाध्यक्ष धनीराम यादव मुंगेली, महासचिव देवी शंकर यादव उमरिया, सेवा सहकारी अधिकारी सहोरिक यादव मुंगेली, जिला अध्यक्ष यदुवंशी सेना संजू यादव, भारतीय समाज सेवा संस्था एवं यादव महासभा कार्यकारिणी बेमेतरा जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव, संराइज सोसाइटी मुंगेली जलेश यादव उपस्थित थे।


Back to top button