.

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के अनुसूचित जाति मोर्चा के बेमेतरा जिला अध्यक्ष बने अशोक रात्रे | Newsforum

बेमेतरा | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह के निर्देश व जनता कांग्रेस बेमेतरा जिला अध्यक्ष आशीष जैन की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल भारती ने नवागढ़ विधानसभा के मारो नगर पंचायत सोनिका पारा सतनामी समाज के युवा नेता अशोक रात्रे को बेमेतरा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

जिस पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक रात्रे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करते हुए अधिक से अधिक अनुसूचित जाति के युवा महिलाओं वरिष्ठ जनों को जोड़ने का कार्य करने कि बात कही।

 

श्री रात्रे की नियुक्ति पर जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि रात्रे के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को नवागढ़ के साथ-साथ पूरे जिले में लाभ होगा जैन ने कहा कि आने वाले मारो नगर पंचायत चुनाव में अशोक रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

अशोक की नियुक्ति पर बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस वरिष्ठ नेता ऊबारन दास बर्मन, जलेश्वर टंडन, जाकिर खान, अन्नपूर्णा ठाकुर, धनेश्वर वर्मा, बुधराम साहू, बालक दास सोनवानी, भुरू राम साहू, शत्रु हन धृतलहरे, संतोष चौहान, मनोज नौरंगे, जगजीवन महीलांग, दिलीप साहू, शीतल साहू, सुरेंद्र नेगी, पोषण वर्मा, कैलाश साहू, गुनी साहू, भगवानी यादव आदि के नाम शामिल है।

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट    


Back to top button