.

बालोद की दिव्यांग रागिनी साहू मिरेकल ऑफ लाइफ विथ सनराइज थीम कहानी मुंह जबानी पर उनके शिक्षक सक्षम प्रोग्राम के नेशनल वेबिनार में | Newsforum

बालोद | सनराइज फाउंडेशन सक्षम प्रोग्राम का नेशनल वेबिनार एक विशेष बच्ची पर आयोजित रहा जो बचपन से 90% दिव्यांग है। दिव्यांग छात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा, जिला-बालोद में 12 वीं की छात्रा कु. रागिनी साहू है। बचपन से ही मेधावी रही छात्रा पत्येक चीजों में आगे रहती है और उसने बहुत ही कम उम्र में अनेकों पुरस्कार, शील्ड, प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। बालोद जिले के छोटे से ग्राम सांकरा की छात्रा ने अपने काबिलियत का लोहा मनवाया और जिले का नाम रौशन किया है।

 

बता दें कि रागिनी साहू को बचपन से पढ़ाई के अलावा चित्रकला व गायन का शौक रहा है। पढ़ाई के जुनून चलते आज कक्षा 12 वीं तक पहुंच गई बचपन में आंगनबाड़ी में कक्षा में लेट कर अपनी पढ़ाई की आज पढ़ाई की जिद्द ने उसे कक्षा 12 वीं तक ला दिया आज भी विद्यालय में कक्षा में अलग से उसकी कुर्सी लगाई जाती है।

 

विद्यालय के प्राचार्य व सभी शिक्षक व शिक्षिका का रागिनी को मार्गदर्शन मिलता रहता है। जिसके चलते नेशनल लेवल तक वोकल गायन में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। उसी के चलते विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे जो कि छत्तीसगढ़ शासन के पढ़ई तुंहर दुआर के राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखक भी है।

 

इन्होंने रागिनी की कहानी को पढ़ई तुंहर दुआर में हमारे नायक के रूप में इनकी कहानी को लिखा जिससे प्रभावित होकर जिले के कलेक्टर जनमेजय महोबे व जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर ने विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर इस बच्ची को लैपटॉप व मोबाइल भेंट किये जिससे रागिनी की आगे की पढ़ाई में इन संसाधन का उपयोग कर सके।

 

उसी की कहानी को विद्यालय के विवेक धुर्वे ने सनराइज फाउंडेशन सक्षम ग्रुप की राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती कामिनी साहू को बताया ।जिसके चलते सनराइज फाउंडेशन ने इस छोटी सी बच्ची की कला को उभारने के लिए एक नेशनल लेवल पर दिनांक 13 जून 2021 को एक वेबिनार आयोजित किया। जिसमें कु.रागिनी साहू को व विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे को आमंत्रित किया।

 

इस कार्यक्रम में विवेक धुर्वे के द्वारा पीपीटी के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से इस नेशनल वेबिनार में अपनी प्रस्तुति दी।व रागिनी साहू के पूरे संघर्ष की कहानी को बताया गया। शिक्षक विवेक धुर्वे ने इस बच्ची के भविष्य को संवारने के हर संभव प्रयास किया। इस वेबिनार में विवेक धुर्वे का भी परिचय दिया गया व इस कोरोना काल में बच्चों कि पढ़ाई के सफर को ऑनलाइन से मोहल्ला कक्षा तक के सफर को सभी के बीच साझा किया गया। व इसी के चलते इनके द्वारा किया गया नवाचार कार वाले गुरुजी को भी बताया गया जिसकी सभी ने तारीफ की।

 

इस वेबिनार में भूतपूर्व मेयर प्रमोद दुबे (चैयरमैन), जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा राजेश कर्मा, मुंबई की एक्ट्रेस व डांसर श्रीमती गज़ाला सिलावट, श्रीमती कामिनी साहू, संजय कुमार, लखविंदर सिंह, श्रीमती रेणु रानी, अजय कुमार, श्रीमती अनिशा सिलावट, सुरेंद्र दत्त, नंदकुमार कुल 10 राज्यों के को-होस्ट इस वेबिनार में शामिल हुए।

 

कु रागिनी की कहानी को उनके विद्यालय के शिक्षक विवेक धुर्वे के द्वारा सुने व उस बच्ची की बातों को उसकी जुबानी सुने और उसको सभी ने बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रमोद दुबे ने रागिनी के पढ़ाई या किसी भी जरूरत के लिए छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से हर संभव प्रयास करने की बात कही। उनके शिक्षक विवेक धुर्वे को बधाई दी जिन्होंने इस बच्ची की विलक्षण प्रतिभा को सब के सामने लाया।

©उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकुन्द उपाध्याय ने दी


Back to top button