.

बेमेतरा – मुख्यमंत्री 2 फरवरी को गिधवा-परसदा पक्षी महोत्सव मे शामिल होंगे | newsforum

बेमेतरा | गिधवा परसदा पक्षी महोत्सव 2021 कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार 2 फरवरी को बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम नगधा-परसदा के दौरे पर आएंगे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से अपरान्ह 2.30 बजे ग्राम कचान्दुर जिला दुर्ग से प्रस्थान कर 3 बजे ग्राम नगधा पहुंचेंगे। अपरान्ह 3.5 मिनट ग्राम परसदा आगमन पक्षी दर्शन एवं नौका विहार, अपरान्ह 3.25 बजे ग्राम परसदा से प्रस्थान कर 3.30 बजे नगधा आगमन, जहां वे शाम 4.30 बजे तक गिधवा परसदा पक्षी महोत्सव 2021 कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे हेलीकाप्टर से भिलाई-3 के लिए रवाना होंगे।

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट  


Back to top button