.

बेमेतरा : नाराणपुर में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण का समापन, कवियों ने मोहा मन | newsforum

बेमेतरा | ग्राम नारायणपुर नगर में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन आचार्य सत्यनारायण ने हवन व सहत्रधारा का मंत्रोचार के साथ रामायण का समापन कराया। ग्रामवासियों ने नौ दिन तक रामायण सुनकर भक्ति में डूबे रहे।

इस अवसर पर आसपास गांव की मंडलियों ने पहुंचकर भजन कीर्तन किया। इससे गांव का माहौल भक्तिपूर्ण हो गया। इससे पहले बुधवार को नगर में जलयात्रा का कार्यक्रम किया। जिसमें बालिकाओं व महिलाओं ने जलयात्रा निकाली। जलयात्रा में बालिकाएं सहित गांव के लोग जलयात्रा में शामिल हुए।

 

जलयात्रा की रैली गांव के विभिन्न गलियों से होते हुए तालाब पहुंची। जहां से जल भरकर कार्यक्रम स्थल पहुंची। गुरुवार को नवधा रामायण के समापन दिवस पर आयोजित हवन के बाद सहत्रधारा का आयोजन किया गया। वहीं रात्रि में हास्य विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए कवियों ने अपनी हास्य कविताओं के जरिए लोगों को हर रात भर खूब गुदगुदाया।

 

कवियों ने अपनी वीर रस से भरी कविताओं से सबको लोटपोट कर दिया। जिसे श्रोताओं ने खूब सहारा तथा जमकर तालियां बजाई कवियों ने हास्य कविताएं सुनकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं रात्रि में सरपंच बिसाहू राम साहू के द्वारा नवधा रामायण समिति के सभी सदस्यों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर सरपंच बिसाहू राम साहू, सुशील साहू, भोजराम राम यादव, विजय वर्मा, संतोष तिवारी, उपसरपंच चोला राम वर्मा, योगेश साहू, पंच सालिक राम साहू, राजेंद्र ठाकुर, सवित्री साहू, चेतन साहू, सरस्वती साहू, संतोषी ध्रुव, गंगोत्री ध्रुव, उर्मिला साहू, संतोष साहू, कोमल साहू, राजकुमार साहू, सेवक साहू, शंकर साहू, राजकुमार साहू, रामचरण साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट 


Back to top button