.

भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने बरभाठा में फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | 73 वें गणतंत्र दिवस पर भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी ग्राम पंचायत बरभाठा (अ) में भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर किया ध्वजारोहण और अपने उद्बोधन में राजकुमार जांगड़े जी ने उपस्थित लोगों कों संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज का पर्व सिर्फ ध्वजारोहण कर मिठाई खाने का पर्व ही नहीं बल्कि आज के दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है जो हमें लोकतंत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, राजनीति जैसे अनेकों प्रकार का अधिकार और जो स्वतंत्रता और आज पढ़-लिखकर नौकरी, चिकित्सा और लोकतंत्र में राजनीति करने का अवसर मिला है। भारतीय लोकतंत्र के मसीहा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी जिन्होंने सारे जुल्म सहकर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान लिखा। जिनकी वजह से आज हम सम्पूर्ण भारत में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में मान और सम्मान के साथ जीवन यापन कर पा रहें जो भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी की वजह से है।

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश की रक्षा करते हुए शाहिद हुए सभी वीर जवानों को नमन किया। साथ ही आज वर्तमान समय में सरहदों पर तैनात सभी वीर जवानों को सलामी दिया। इस 73 वें गणतंत्र दिवस पर बहुजन समाज के महापुरूषों को युवा और बच्चों के हाथों में पकड़ाकर सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर राजकुमार जांगड़े, राहुल, तरुण, राहुल, ताराचंद, लाला, बोटबाई, पुनाई, मंटोरी, कृष्णकुमारी, संदीप, किशोर, आनंद, टिकेस्वर विष्णु, अखिल, अभी, सूर्यप्रताप, प्रीतम, दीपिका, मयंक, मुनमुन, औतार, करनवीर, अछेराम, बीठल के साथ बरभांठा के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।


Back to top button