.

भीम रेजीमेंट बेमेतरा जिला इकाई की बैठक साजा ब्लॉक में संपन्न, बाइक रैली व संविधान यात्रा पर की विस्तृत चर्चा | ऑनलाइन बुलेटिन

बेमेतरा | [धर्मेंद्र गायकवाड़] | भीम रेजीमेंट बेमेतरा जिला इकाई का बैठक साजा ब्लॉक में आयोजित किया गया। बैठक में 4 जनवरी 2023 को बेमेतरा जिले की तीनों विधानसभा में आयोजित विशाल बाइक रैली के साथ संविधान यात्रा का कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक दिनेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।

 

बैठक में दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि आने वाले 4 जनवरी 2023 को बेमेतरा जिला के तीनों विधानसभा में विशाल बाइक रैली के साथ संविधान यात्रा का कार्यक्रम नवागढ़ से बेमेतरा बेरला देवरबीजा देवकर होते हुए साजा में सभा के रूप में समापन होगा।

 

जिसमे 1000 बाइक का सम्मिलित होने की बात कही गई हैं। जिसमें जिला प्रभारी रेखराम सोनवानी जिला अध्यक्ष अविनाश धृतलहरे, जिला कार्य. अध्यक्ष हेमंत बंजारे, जिला उपाध्यक्ष कुवारजीत गायकवाड, साजा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप घृतलहरे, उपाध्यक्ष आत्मा टंडन, कोषाध्यक्ष रूपेश महिलंगे, सहसचिव कमल भारती, संगठन मंत्री अनिल डेहरे, संरक्षण विमल चेलक, ब्लॉक सहलकर दसरू बंजारे, बेरला ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश बारले, ब्लॉक सचिव संतन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष गजानंद टंडन, सुनील बारले, ईश्वर बारले, संजू बारले, भूपेश बारले सभी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

 

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारी-अधिकारियों में मायूसी; 4 दिनों से पे-आर्डर की फाइल घूम रही, दिवाली के पहले नहीं मिला वेतन, कैसे मनाएं त्योहार | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button