.

करंट की चपेट में आने से गंभीर धरम प्रकाश बंजारे से भीम रेजीमेंट ने अस्पताल में की मुलाकात | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

रायपुर | [धर्मेंद्र गायकवाड़] | करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल धरम प्रकाश बंजारे का उपचार राजधानी रायपुर में चल रहा है। धरम प्रकाश को बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए भीम रेजीमेंट प्रयासरत है। इसी क्रम में भीम रेजीमेंट की टीम अस्पताल में पंहुच कर धरम प्रकाश बंजारे से मुलाकात की ओर हलचल जाना। भीम रेजीमेंट ने अस्पताल प्रबंधन से भी मुलाकात की।

 

बता दें कि धरम प्रकाश बंजारे पिछले दिनों करंट की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया था। धरम प्रकाश के गरीब घर से होने के कारण महंगे इलाज कराने में आर्थिक परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। धरम प्रकाश बंजारे के माता पिता भी नही है और वह अपने दीदी जीजा के साथ रहकर जीवन यापन करता है।

 

धरम प्रकाश बंजारे का अच्छे से इलाज हो सके इसके लिए नाते रिश्तेदारों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी मदद की अपील की गई है। जहां से मदद आ रही है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। जिसके बाद भीम रेजीमेंट पीड़ित बालक की मदद को आगे आया है।

पीड़ित धरम प्रकाश बंजारे से मिलने भीम रेजीमेंट टीम की साथ रायपुर हॉस्पिटल पहुंच कर धरम प्रकाश बंजारे का हाल चाल जाना औऱ इलाज के लिए हर संभव मदद करने लोगों से अपील की है।

 

भीम रेजिमेंट के ब्लाक नवागढ़ अध्यक्ष धर्मेन्द्र गायकवाड़ ने कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति व गरीबों के लिए हमेशा तैयार है। भीम रेजिमेंट जिसमें उपस्थित अध्यक्ष के साथ चंदू नवरंगे, अनिल गायकवाड़, नरेंद्र गायकवाड़, शेखर नवरंगे, शैलेन्द्र बघेल, संतोष कोशले, लिकेश्वर कोशले, देवेन्द्र कुर्रे व साथी लोग उपस्थित रहे।

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना में हुआ बड़ा बदलाव, किसानों के खातों में ₹6000 के बदले अब आएंगे ₹10,000 रुपये, आप भी करें ऐसे आवेदन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन
READ

 

ये भी पढ़ें:

Job Bulletin: ISRO Recruitment 2022: इसरो में इंजीनियर, साइंटिस्‍ट पदों पर भर्ती, जानिए क्या है योग्यता | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

 

Related Articles

Back to top button