.

बिलासपुर : किसान आंदोलन के समर्थन में तिफरा-सिरगिट्टी ब्लाक कांग्रेस द्वारा पदयात्रा व किसान सम्मेलन | newsforum

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेश के विरोध एवं किसान संगठनों के समर्थन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिफ़रा-सिरगिट्टी-परसदा द्वारा ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में सिरगिट्टी से यादव नगर तिफ़रा तक तीन किलोमीटर पदयात्रा करते हुए सम्मेलन का आयोजन किया।

 

सभा को ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, छाया विधायक बिल्हा राजेंद्र शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया और तीन नए कृषि अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की माँग की।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, छाया विधायक बिल्हा राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष तिफरा-सिरगिट्टी लक्ष्मीनाथ साहू, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, ज़िला यु.काँ. सचिव संत सर्वे,मनोज पाटकर,अमित यादव,पवन साहू,रोम हर्ष शर्मा नरेंद्र सोनवानी,रामायण रजक,प्रताप वर्मा,गोलू चांदनी,महेश ठाकुर,बंटी साहू,राकेश यादव,मोनू तिवारी,अक्षय नवरंग,रविन्द्र डाहिरे,बाबा खान,दिनेश यादव,गौरव सिंह,पवन कश्यप,अरशद खान,त्रिलोकी वर्मा,रमाकांत साहू,रामकुमार मनहर,रमजान खान,गणेश अनंत,मनदीप सिंह,शिव पाल,सूरज कश्यप,मनीराम साहू दिल कुमार, विकास साहू,नितेश साहू,खेमू,गोविंद, जितेश,बबलू यादव,एतेषु श्रीवास,राजेंद्र साहू,आकाश यादव, आदि सम्मिलित हुए।

 

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट


Back to top button