.

Cg news: पत्नी से विवाद के बाद पति ने नहर में लगाई छलांग, बचाने दामाद भी कूदा, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं | ऑनलाइन बुलेटिन

कोरबा | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Cg news: सास से नाराज ससुर को आत्महत्या करने से बचाने दामाद ने नहर में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे दामाद को तो नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज बहाव में ससुर बह गया। ससुर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। नहर में पानी ज्यादा होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है। 24 घंटे बाद भी ससुर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दामाद से पूछताछ की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी में निवासी होरीदास के घर उसका दामाद धरमदास पोखरी पारा से आया हुआ था। दोनों रिश्ते में तो ससुर-दामाद थे, लेकिन दोनों के बीच काफी दोस्ताना संबंध था। दोनों एकसाथ बैठकर शराब भी पीते थे। शुक्रवार सुबह से होरीदास अपने दामाद के साथ बैठकर शराब पी रहा था। सुबह से शाम हो गई, लेकिन दोनों शराब लेकर बैठे ही रहे। इसके बाद धरमदास की सास वहां आई और अपने पति होरीदास के साथ उसका शराब को लेकर कुछ विवाद हो गया।

 

ससुर के पीछे-पीछे गया दामाद

 

शाम में होरीदास अचानक अपने दामाद से कहने लगा कि अब उसका जीने का मन नहीं करता है। इसके बाद वो घर से बाहर निकल गया और नहर के पास चला गया। पीछे-पीछे दामाद भी किसी अनहोनी की आशंका से गया।

 

इधर जब तक दामाद धरमदास को कुछ समझ पाता तब तक ससुर होरीदास ने उफनते नहर में छलांग लगा दी। वो लोगों से मदद के लिए चिल्लाता भी रहा।

 

कुछ ग्रामीणों ने नहर में कूदकर दामाद धरमदास की जान तो बचा ली, लेकिन ससुर तेज बहाव में दूर तक बह गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

 

हसदेव नदी से छोड़ा जा रहा पानी

 

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि नहर में गोताखोरों के उतारा गया है। होरीदास की तलाश की जा रही है। वहीं उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसके लिए परिजनों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने दामाद का बयान भी दर्ज कर लिया है।

 

थाना प्रभारी बताया कि होरीदास की बेटी और दामाद पोखरी पारा में रहते हैं। वहां से दामाद अपने ससुराल आया हुआ था। लगातार बारिश के कारण हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण शाखा नहर में पानी छोड़ा गया है।

 

फिलहाल नहर लबालब है और यहां बहुत तेज बहाव है, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में देर हो रही है।

 

 

 

सीधा-साधा है मेरा बेटा पुलकित… अंकिता भंडारी मर्डर केस पर BJP से हटाए विनोद आर्य का बयान | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 

 

 


Back to top button