.

CG News:रावण दहन देखकर लौट रहे युवक की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; छेड़छाड़ का आरोपी भी पकड़ाया | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार करण रात्रे ने थाना पहुंचकर मारपीट और हत्या का अपराध दर्ज कराया। पीड़ित करण रात्रे ने बताया कि 5 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे भाई कमलेश रात्रे के साथ दशहरा देखकर गाॅव लौट रहा था। आरोपीगण एक राय होकर दोनों को घसीटकर अपने घर स्थित आंगन में ले गए। दरवाजा बंद कर रापा का बेंट, डण्डा से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने छोटे भाई पर चाकू से प्राणघातक हमला किया।

 

सिरगिट्टी पुलिस ने समूह में होकर हमला कर हत्या को अंजाम देने के बाद फरार आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए 7 आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों को आईपीसी की धारा 294, 323, 341, 147, 506, 302, 201 और आर्म्स एक्ट 25,27 की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

गंभीर रूप से घायल कमलेश रात्रे को सिम्स में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान डाक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि अस्पताली मेमो के आधार पर मर्ग कायम किया गया। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया गया कि मृतक कमलेश रात्रे के सिर और पेट में प्राणघातक चोट के निशान है। मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान सभी सातों आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर रापा का बेंट, बाॅस का डण्डा और एक बटनदार चाकू को बरामद किया गया। घटना में आरोपी के पिता पुनीत राम डहरिया को साक्ष्य छिपाये जाने के आरोप में गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 201 को जोड़ा गया है। आरोपिोयं पर आर्म्स एक्ट 25,27 को भी जोड़ा गया है। सभी सातों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

पकड़े गए आरोपियों का नाम, पता

 

  • 1)सुरेश डहरिया निवासी- ग्राम नगपुरा वार्ड क्रं. 16, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  • 2) विनोद डहरिया निवासी- ग्राम दौना, थाना सरगाॅव, जिला मुगेंली (छ.ग.) आमानाका, रायपुर (छ.ग.)
  • 3)गंगा प्रसाद डहरिया उर्फ पोकी निवासी-ग्राम नगपुरा वार्ड क्रं. 8, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  • 4)पुनीत राम डहरिया निवासी-ग्राम दौना, थाना सरगाॅव, जिला मुगेंली (छ.ग.)
  • 5अमन डहरिया निवासी- ग्राम नगपुरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  • 6)रानी डहरिया पति सुरेश डहरिया निवासी- ग्राम नगपुरा वार्ड क्रं. 16, थाना सिरगिट्टी
  • 7) विधि से संघर्षरत बालक।

 

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक लड़का स्कूल जाने और घर से निकलने के दौरान पीछा कर छेड़छाड़ करता है। मोबाईल नम्बर मांगता और परेशान करता है। 5 अक्टूबर की रात्रि करीब 8 बजे जब वह मामा के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते मे रोककर धमकी दिया कि उठाकर ले जाएगा।

 

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को घर से तत्काल पकड़ा गया। आरोपी को पूछताछ के दौरान नाबालिग पाया गया। साथ ही अपराध भी कबूल किया। नाबालिग को गिरफ्तार करन्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

ये भी पढ़ें:

 

Cg news: मुल्कराज हॉटल समेत 9 ठिकानों पर खाद्य टीम का धावा, 72 सिलेन्डर बरामद, भारी मात्रा में घरेलु सिलेन्डर जब्त | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button