.

छत्तीसगढ़ के home minister ताम्रध्वज साहू ने AICC के OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा l ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l  AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री (home minister) ताम्रध्वज साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए अपना इस्तीफा भेजा है। ताम्रध्वज ने 12 फरवरी को AICC के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को इस्तीफा पत्र सौंपा था। ताम्रध्वज साहू ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे साझा भी किया है।

 

 

 

बता दें कि ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सरकार में गृह मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। साल 2018 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ताम्रध्वज साहू को जिम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाया था। उस समय ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं।

 

ताम्रध्वज साहू कांग्रेस के ओबीसी लीडरों में बड़ा चेहरा माने जाते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सांसद रहते हुए उन्हें दुर्ग ग्रामीण से विधायक का टिकट देकर चुनाव में उतारा गया था। एक समय में ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के भी प्रबल दावेदार थे। ताम्रध्वज साहू शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।

 

 

हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय यादव को जिम्मेदारी

 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य में व्यस्तता के कारण कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

 

ताम्रध्वज साहू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद AICC ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यादव को तत्काल प्रभाव से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है।


Back to top button