.

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्ष चुनीं गईं प्रीतिबाला आडिल | newsforum

बिलासपुर / नई दिल्ली | राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन का प्रथम अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके थी। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री प्रसाद पटेल एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, उमेज्ञानंद महाराज एवं मुख्यवक्ता इंद्र कुमार की उपस्थित में सर्वसम्मति से प्रीतिबाला आडिल को राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

 

राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के उद्देश्य

 

नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, स्वालंबन, पर्यावरण आदि विषयों पर लोगों को जागरूक करना एवं लोगों पर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इन उद्देश्यों को पूरा करने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के जिम्मेदार पद पर सर्वसम्मति से प्रीतिबाला आडिल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

6 व 7 फरवरी को किया गया आयोजित

 

मालूम हो कि नई दिल्ली में 6 व 7 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन का प्रथम अधिवेशन आयोजित किया गया था। अधिवेशन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके थी। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री प्रसाद पटेल एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, उमेज्ञानंद महाराज एवं मुख्यवक्ता इंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

 

©बिलासपुर से अनिल बघेल की रपट 

हमसे सीधे संपर्क के लिए मेल करें newsforum22@gmail.com पर .

Back to top button