.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयंती पर किया नमन | newsforum

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी 130 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय कक्ष में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके साथ ही उन्होंने भारत के संविधान निर्माण और समता मूलक समाज के निर्माण, समाज के कमजोर वर्गों और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया।

अपने कार्यालय कक्ष में भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.

उन्होंने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर द्वारा कमजोर तबकों की शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प दोहराया।

 

श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में डॉ. अम्बेडकर के लाखों अनुयायी बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को देखते हुए सभी लॉकडाउन का पालन करें और घर पर बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का जन्मदिन मनाएं। यह बाबा साहब को हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी।


Back to top button