.

बिलासपुर में डबल मर्डर : सिर पर वारकर महिलाओं को उतारा मौत के घाट, हत्या कर गड्डे में फेंका शव | newsforum

बिलासपुर | दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपियों ने दो महिलाओं की हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्डे में छिपा दिया था। आज सुबह राहगीरों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं की शिनाख्त की गई है।

 

जानकारी के मुताबिक घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड खुंडी पहाड़ के पास की है। दोनों महिलाओं का शव आज पहाड़ के पास एक गड्डे में पाया गया है। मृतक महिलाओं में एक महिला लालखदान निवासी शोभा है और दूसरी चिंराजपारा निवासी अनिता है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिलाओं की हत्या क्यों की गयी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

 

हालांकि बताया जा रहा है कि घटना स्थल से लगे बाईपास रोड में आये दिन धड़ल्ले से देहव्यापार चलता रहता है। साथ ही पिछले दिनों भी एक युवक की लाश इसी क्षेत्र में पायी गयी थी। फिलहाल मौके पर फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड को बुलाया गया था। मौके पर एक महिला जींस और कुर्ते में है तो वहीं दूसरी महिला साड़ी पहने हुई पाई गई है।

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट             


Back to top button