.

जय भारत स्कूल की शिक्षिका द्रौपदी साहू एक्सीलेंट लेडी अवार्ड से हुई सम्मानित | Onlinebulletin

बिलासपुर | राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान एवं एक्सीलेंट लेडी अवार्ड सेरेमनी का आयोजन 20 अक्टूबर को बिलासपुर में आयोजन किया गया। सेरेमनी में जय भारत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल की शिक्षिका द्रौपदी साहू को एक्सलेंट लेडी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला मंच के संस्थापक राघवेंद्र ठाकुर के मुख्य आतिथ्य व विश्व हिन्दी रचनाकार मंच बिलासपुर इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में प्रतिभाशाली महिलाओं को मंच द्वारा एक्सीलेंट लेडी अवार्ड से व हिन्दी के उत्कृष्ट रचनाकारों को राष्ट्रभाषा भूषण से सम्मानित किया गया।

बता दें कि कोरबा जिले अंतर्गत कटघोरा ब्लॉक की शिक्षिका, कवियित्री व लेखिका श्रीमती द्रौपदी साहू अपने प्रतिभा के दम पर प्रदेशभर में ख्यातिलब्ध हैं। वे ऊंचे दर्जे की शिक्षिका होने के साथ ही मंजी हुई लेखिका भी हैं। उनके लेख, गीत, कविता, कहानी व जीवन संस्मरण का नियमित रूप से राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन होता रहता है।

उन्होंने जीवन में आने वाली चुनौतियों व बाधाओं को दृढ़ता पूर्वक पार करते हुए दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है। यही वजह है कि वे एक छोटे से प्रांत की होने के बावजूद प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर उनकी ख्याति है।


Back to top button