.

Chhattisgarh का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश: प्रति व्यक्ति आय में हुआ इजाफा, बढ़कर प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार पर, GDP हुआ 8 प्रतिशत | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Chhattisgarh : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Economic survey report of Chhattisgarh presented: Per capita income increased, per capita income increased to 1 lakh 33 thousand, GDP increased by 8 percent.

 

Online bulletin dot in: किसी भी प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद उस प्रदेश की आर्थिक प्रगति को व्यक्त करता है। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने आज छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2022-23 विधानसभा के पटल पर रखा।

Chhattisgarh

प्रति व्यक्ति आय निवल राज्य घरेलू उत्पाद को प्रोजेक्टेड जनसंख्या से भाग देकर निकाला जाता है। वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय (प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद, प्रचलित भावों पर) बाजार मूल्य पर रू. 1,33,898 अनुमानित है, जबकि वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय रू. 1,20,704 है। (Chhattisgarh)

 

वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में 10.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता हैं। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद – स्थिर भाव पर ( GSDP) वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में वृद्धि क्रमश: 5.00, 10.00 1.77, 2.57, 12.13, 3.01, 11.10, 2.76 1.80, 8.46 एवं 8.00 तथा औसत वृद्धि 5.73 प्रतिशत दर्ज की गई। (Chhattisgarh)

 

वर्ष 2022-23 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की भागीदारी 16.91 प्रतिशत एवं उद्योग क्षेत्र की भागीदारी 49.88 प्रतिशत अनुमानित है। इसी अवधि में सेवा क्षेत्र की भागीदारी 33.21 प्रतिशत रहने की संभावना है।

 

वर्ष 2021-22 में निवल राज्य घरेलू उत्पाद प्रचलित भावों (बाजार मूल्य) पर अनुमानों के अनुसार रू. वृद्धि 3,58,40,737 लाख अनुमानित है, जो कि वर्ष 2020-21 के अनुमान की तुलना में 16.60 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। (Chhattisgarh)

पत्नी की मौत के बाद 11 साल की बेटी से 3 वर्षों तक दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्र कैद patnee kee maut ke baad 11 saal kee betee se 3 varshon tak dushkarm karane vaale pita ko umr kaid
READ

 

स्थिर भावों में वर्ष 2021-22 बाजार मूल्य पर निवल राज्य घरेलू उत्पाद का अनुमान रू. 2,32,72,542 लाख आंकलित है, जो कि वर्ष 2020-21 की तुलना में 8.30 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

 

आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान वर्ष 2022-23 के लिए आधार वर्ष (2011-12 ) एवं प्रचलित भावों पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार अनुमानित किये गये है।

 

यह अनुमान तालिका क्रमांक 3.1 से 3.7 में दर्शाये गये है। राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बेंचमार्क सूचकांक दृष्टिकोण के आधार पर तैयार किये जाते है।

 

क्षेत्रवार अनुमान तैयार करने के लिए सूचकांको से बाह्यगणन के आधार पर किया जाता है। जैसे औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, वित्तीय वर्ष के प्रथम 8-9 माह के थोक मूल्य सूचकांक, कृषि फसलों के प्रथम अग्रिम अनुमान, पशुधन के उत्पादन लक्ष्य, वानिकी विभाग के लक्ष्य सूचीबद्ध कंपनियों का वित्तीय प्रदर्शन की प्रवृत्ति राज्य सरकार के बजट लेखा, बिकीकर, बैंक के अग्रिम एवं क्रेडिट लेखा, वायु यातायात आगम निर्गत यात्री संख्या, स्टाम्प शुल्क, पंजीकृत वाहनों की संख्या की जानकारी आदि।

 

वर्ष 2022-23 के प्रचलित भावों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य में 4,57,60,826 लाख रू. अनुमानित है जो कि वर्ष 2021-22 से 12.60 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2022-23 के स्थिर भाव (2011-12 ) में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य पर 2,89,08,241 लाख रू. अनुमानित है जो कि वर्ष 2021-22 से 8.00 प्रतिशत अधिक है। राज्य में क्षेत्रवार वृद्धि वर्ष 2022-23 के लिए स्थिर भाव (2011-12) पर कृषि 5.93, उद्योग 7.83, सेवा 9.21 प्रतिशत अनुमानित है।

मारो के वार्ड 10 तालाब पार में बन रहे सीसी सड़क की नहीं हो रही तराई, ठेकेदार ने पैरा डालकर छोड़ा | ऑनलाइन बुलेटिन अप
READ

 

वर्ष 2022-23 में अखिल भारत के स्थिर भाव (2011-12 ) में सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य में 7.0 प्रतिशत वृद्धि जिसमें कृषि क्षेत्र का 3.5 उद्योग क्षेत्र में 4.1 एवं सेवा क्षेत्र में 9.1 प्रतिशत वृद्धि (आधार मूल्यों) पर अनुमानित पूर्व वर्षों की भांति उद्योग क्षेत्र का योगदान सकल राज्य घरेलू उत्पाद स्थिर भाव आधार वर्ष (2011-12 ) 2022-23 में सर्वाधिक 49.88 प्रतिशत होना अनुमानित है।

 

वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद स्थिर भाव (2011-12 ) में प्रतिशत वृद्धि सर्वाधिक व्यापार, होटल एवं जलपान (16.95) प्रक्षेत्र एवं न्यूनतम स्थावर संपदा (1.64) प्रक्षेत्र में संभावित है। प्रति व्यक्ति आय (निवल राज्य घरेलू उत्पाद प्रचलित भाव के आधार पर) छत्तीसगढ़ में वर्ष 2022-23 के अग्रिम अनुमान अनुसार 1,33,898 रू. वहीं अखिल भारत के लिए यह 1,70,620 रू. अनुमानित है।

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Bank jobs : इंडियन और आईडीबीआई बैंक में निकली 800 से ज्यादा नौकरियां, इन पदों पर होंगी भर्तियां, जानें पूरी डिटेल | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

Related Articles

Back to top button