.

रायपुर में पहली बार रमाई आंबेडकर जयंती समारोह 7 फरवरी को कबीर नगर में, विनीता विजय धोत्रे होंगे मुख्य अतिथि | newsforum

रायपुर | स्त्रीभूषण रमाई आंबेडकर संस्था नागपूर द्वारा राजधानी रायपुर में रमाई आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम  आज 7 फरवरी 2021 दिन रविवार को डॉ. आंबेडकर चौक, कबीर नगर, एनसीसी कार्यालय के पास रायपुर में दोपहर 1 बजे आयोजित है। लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

 

विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की दिव्य प्रेरणा यानी रमाई है। इस मां ने समाज उद्धार के लिए सर्वस्व का त्याग किया। रमा से रमाई होते समय उन्हें अपार कष्ट झेलने पड़े। शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो यह विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का संदेश है। त्याग, निष्ठा, सेवा, समर्पण यह रमाई का जीवन मंत्र है।

 

अतः इस गौरवशाली इतिहास को समझने की आवश्यकता है। इसलिए रमाई आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया गया है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे विनीता विजय धोत्रे रामाई की रिश्तेदार, वनद, जिला रत्नागिरी, उद्घाटन गायत्री राज सिंह, गौतम मोरे सामाजिक कार्यकर्ता मुंबई, विधायक सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल वासनिक, संरक्षक महेंद्र मडामे उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्र में स्त्रीभूषण रमाई, आंबेडकर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार बंजारी सहित कार्यक्रम संयोजक महेंद्र मडामे, साहित्यकार संजीव खुदशाह, राजू गणवीर, डॉ. हंसराज गजभिये, रतन गोंडाने, अरुण कुमार बंजारी, डॉ. रत्ना प्रज्ञातार, रजनी घरड़े, सविता वैद्य आदि लोगों से अधिकाधिक संख्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

 


Back to top button