.

दोस्त की मां से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार l ऑनलाइन बुलेटिन

जांजगीर-चांपा l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l प्रेम विवाह कर अपने मां बाप का घर छोड़ आई महिला अपने पति से रोज रोज के अनबन से तंग आकर अपने दो बच्चों के साथ अलग रहने लगी। इस बीच बेटे के साथ काम करने वाला खोखसा निवासी रविकांत शर्मा 27 घर आया। 35 साल की महिला को देख दोस्ती किया और उसी के घर में किरायेदार बनकर रहने लगा। पढ़िए प्यार, इश्क, सेक्स और धोखा की सच्ची कहानी ….

 

देसी शराब दुकान में काम करने वाले एक 27 साल के युवक खोखसा निवासी रविकांत शर्मा को अपने दोस्त की 35 साल की मां से प्यार हो गया। लड़का किरायेदार बनकर महिला के घर रहने लगा। इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। लड़के के दोस्त को इसका पता चला तो उसने उसकी मां की मांग भर दी और अपने ही दोस्त का पिता बन गया।

 

इसके बाद खोखसा निवासी रविकांत शर्मा 27 ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। महिला ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का उसके पति से अनबन था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसके चलते महिला अपने 19 साल के लड़के और 16 साल की बेटी के साथ तीन चार साल से अलग रहती थी। उसका बेटा शराब की दुकान में काम करता था।

 

उसी दुकान में खोखसा निवासी रविकांत शर्मा भी काम करता था। महिला के बेटे और रविकांत में दोस्ती थी। दोस्त से परिवार के बारे में पता चला। इसके बाद रविकांत का अपने दोस्त के घर आना जाना शुरू हो गया और फिर उसकी मां और रविकांत में बातचीत शुरू हो गई।

 

बात बढ़ी तो दोनों के बीच 14 फरवरी 2020 को प्यार का इजहार हो गया। इसके बाद रविकांत किराएदार बनकर दोस्त के घर पहुंचा और रहने लगा। वह मार्च 2021 तक वहां रहा। इस बीच रविकांत और महिला के बीच नजदीकियां और बढ़ गई। रविकांत शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।

 

जब इस बात की जानकारी रविकांत के दोस्त और उसकी बहन को हुई तो इसे लेकर घर में हंगामा भी हुआ। रविकांत ने उनके सामने महिला की मांग भर दी।

 

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे रविकांत के किसी अन्य लड़की से रिश्ते के बारे में पता चला था तब भी उसने रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रविकांत ने उसके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी। साथ ही दोनों के बीच बने संबंधों की फोटो वायरल करने की धमकी देता था।

 

इससे वह डर गई थी लेकिन जब रविकांत ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो अब वह थाने आई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित रविकांत के खिलाफ भादवि की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया और गुरुवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।


Back to top button