.

आरक्षण बगैर पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाने रायपुर में आज दोपहर 12 से 2 बजे तक बनाएंगे मानव श्रृंखला, जानें रूट l ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर l (छत्तीसगढ बुलेटिन) l आरक्षण बगैर पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाने व शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए राजधानी रायपुर में आज 20 जनवरी 2022 की दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मानव श्रृंखला बनाने की अपील की गई है। सभी साथी तख्ती पकड़कर अपनी बात शासन-प्रशासन तक शांतिपूर्ण तरीके से Covid गाइड लाइन का पालन करते हुए मानव श्रृंखला बनाएंगे।

 

साथीगण,

 

अनुसूचित जाति व जनजाति वर्गो के संयुक्त प्रयास से मानव श्रृंखला 6 फिट दूरी के साथ डिस्टेंस का पालन करते हुए वर्तमान में चल रही बगैर आरक्षण के पदोंन्नति प्रक्रिया को रोक लगाने हम 20 जनवरी 2022 की दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तख्ती पकड़कर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुचाएंगे।

 

हमारी रूट इस प्रकार होगी

 

पहली रूट-

 

  1. तेलीबांधा चौक से भगतसिंह चौक होते हुए अम्बेडकर चौक दोनों तरफ पाथवे में मानव शृंखला 6 फिट की दूरी में मास्क लगाकर बनाएंगे.

 

दूसरी रूट-

 

  1. शंकर नगर चौक से भारतमाता चौक, भारत माता चौक से केनाल रोड होते हुए तेलीबांधा चौक।
  2. वापसी केनाल रोड से भारत माता चौक होते हुए भगतसिंह चौक।

 

हमे अनुशासन का ध्यान रखते हुए 2 घण्टे तख्ती पकड़कर मानव श्रृंखला बनाना है।

 

सभी साथीगण अपनी अपनी पार्किंग को ध्यान रखते हुए यथास्थिति जगह देखकर पाथवे में खड़े रहना है।


Back to top button