.

बेमेतरा जिले में 1 लाख 3 हजार 3 सौ 39 लोगों को लगा कोरोना का टीका | newsforum

बेमेतरा | जिले में लोगों को कोविट टीकाकरण किया गया हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्लू) और फ्रंट लाइन वर्कर (एफएलडब्लू) को प्रथम डोज 8283 वह दूसरा डोस 6931 लगाया जा चुका है।

 

45 से 59 वर्ष आयु समूह के लोगों को प्रथम 49421 एवं 60 वर्ष से ऊपर प्रथम डोज 35529 दोनों लगाया जा चुका है। कोरोना टीका का दूसरा डोज 45 से 59 वर्ष आयु समूह के लोगों को 669 एवं 60 वर्ष से ऊपर आयु समूह के लोगों की संख्या 2443 है।

 

वहीं देर रात 198 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। 5 लोगों की मृत्यु भी हुई, अब तक 171 लोगों की मौत हो चुकी है। सोशल डिस्टेंस का पालन करें मास्क का लगाएं घर से बेवजह ना निकले।

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट          


Back to top button