.

शिकसा काव्य संगम कोरबा की 19 वीं कड़ी में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर विजय कुमार लहरे ने महिला सशक्तिकरण के बारे में दी जानकारी | Onlinebulletin

कोरबा | शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ कोरबा इकाई द्वारा शिक्षक व छात्रों की लेखन क्षमता को निखारने व मंच प्रदान करने के लिए ऑनलाइन पाक्षिक कार्यक्रम शिकसा काव्य संगम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत विजय कुमार लहरे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवागढ़ जांजगीर चांपा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए संस्थापक डॉ. शिवनारायण देवांगन के संयोजन, जिला इकाई के अध्यक्ष गीता देवी हिमधर व अकादमी की टीम को शुभकामनाएं दी।

 

उन्होंने उपस्थित लोगों को महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की शुरुआत विजयलक्ष्मी मिश्रा व्याख्याता हरन मूडी व गीता बंजारे शिक्षिका आमगांव हरदी बाजार के सुमधुर गीत से हुआ।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशलेंद्र पटेल प्रांताध्यक्ष, पवन कुमार सिंह महासचिव, जितेंद्र कुमार रत्नाकर संगठन मंत्री, बोधीराम साहू संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह संरक्षक, एम पी पटेल ब्याख्याता, घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहा शिक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता कर रही श्रीमती गीता देवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता फरसवानी अध्यक्ष जिला इकाई कोरबा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ ही सभी का स्वागत व अभिनंदन किया।

 

आमंत्रित कवि में वेद राम जाटवर व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधिया, शिव कुमार साहू सहा. शि. प्राथ. शाला नवागांव कला, श्रीमती रशीदा बानो सहा. शिक्षक आश्रम शाला बिंझरा, श्रीमती द्रौपदी साहू शिक्षिका जय भारत इंग्लिश हाई स्कूल कटघोरा, देव नारायण राज सहा. शिक्षक प्राथ. शाला तलाईकुंडी, श्रीमती कौशल्या खुराना व्याख्याता अरदा और बाल कवियों में कु. श्वेता जगीतानाथ, कु.सुरमिला 12वीं, कु. कामना पटेल 12वीं शा. उ. मा. वि. अरदा ने अपना स्वरचित गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम का संचालन रुपेश कुमार चौहान सहा. शिक्षक एकलब्य आवासीय विद्यालय छुरीकला, और आभार प्रदर्शन श्रीमती मधुलिका दुबे शिक्षिका जमनीपाली व महासचिव कोरबा इकाई ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक व संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन, जगन्नाथ हिमधर, श्रीमती शांति थवाईत, मानिकचंद हिमधर प्रोफेसर व संरक्षक कोरिया सूरजपुर, शकुंतला पटेल, जमुना देवी गढ़वाल, गोपाल प्रसाद बंजारे, राकेश टंडन, सविता जायसवाल, वसुंधरा कुर्रे, श्वेता सोनी जिलाध्यक्ष कोरिया, कविता हिमधर, शिल्पी जायसवाल व शिक्षक कला साहित्य अकादमी जिला इकाई कोरबा के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी व सदस्यगण का योगदान रहा।


Back to top button