.

सर्व यादव समाज की जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से रामचन्द्र यादव पुनः जिलाध्यक्ष मनोनित | newsforum

बिलासपुर | सर्व यादव समाज की जिला स्तरीय बैठक 13 मार्च 2021 दिन शनिवार को लालबहादुर शाला परिसर स्थित देवकीनंदन सभा भवन में आयोजित किया गया। बैठक मुख्य रूप से निर्वाचन हेतु आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में रमेश यदु सर्व यादव समाज एवं सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे। बुधराम यादव संरक्षक, मनीराम यादव अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी के रूप में डीसी यादव रतनपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न कराया गया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समाज के लोगों को मनीराम यादव, कन्हैया यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत रतनपुर सभी ने समाज को अपने अपने उद्बोधन में एक मजबूत टीम बनाकर समाज को संगठित करने एवं समाज में रचनात्मक कार्य करने हेतु आग्रह किया और समाज में सभी लोग महिला पुरूष अपनी उपस्थिति देकर समाज को संगठित करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

 

इस प्रकार उद्बोधन के बाद चुनाव प्रभारी डीसी यादव रतनपुर के द्वारा चुनाव कार्यक्रम प्रांरभ कराया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से रामचन्द्र यादव को पुनः जिलाध्यक्ष समाज के लोगों ने सर्व सम्मति से मनोनित किया।

 

महासचिव के रूप में शिवचरण यादव कुदुदण्ड, कोषाध्यक्ष के लिए संतोष यादव पचपेढ़ी का सर्वसम्मति से मनोनित किया गया एवं जिलाध्यक्ष युवाविंग के लिए मनोज उर्फ छोटू यादव को मनोनित किया गया एवं सीनियर में शहर अध्यक्ष गिरीश यादव गोड़पारा, महामंत्री अजय यादव तखतपुर, शहर अध्यक्ष जूनियर देवेन्द्र यादव सिंधी कालोनी, कस्तूरबा नगर का मनोनयन किया गया।

 

महिला विंग में प्रदेश अध्यक्ष के लिए श्रीमती सुनीता यादव एवं जिलाध्यक्ष के लिए श्रीमती गीता यादव, महामंत्री श्रीमती श्रद्वा यादव को मनोनयन किया गया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष के लिए राय सिंग यादव कोटा का मनोनयन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन लालजी यादव पूर्व अध्यक्ष द्वारा किया गया एवं निर्वाचन का कार्य डीसी यादव रतनपुर के द्वारा संपन्न कराया गया।

 

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बधुराम यादव संरक्षक बिलासपुर, डीसी यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतनपुर, मनीराम यादव, कन्हैया यादव रतनपुर, श्रीमती सुनीता यादव, प्रकाश यादव पूर्व पार्षद, किशोर यादव, डॉ चन्द्रशेखर यादव, धनीराम यादव, देवीशंकर यादव जिलाध्यक्ष मुगेंली, तिरिथ यादव मोहभठ्ठा, हरिशकर यादव बारीडीह, यशोदानंदन यादव, गोपाल यादव रतनपुर उपस्थित रहे।

 

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोहर यादव, गीता, देवचरण, रामगुलाम, सरपंच बाबूलाल यादव गोंडाडीह एवं तखतपुर विकासखण्ड से विश्वनाथ यादव, ललित यादव, संतोष यादव करगीखुर्द, मन्नू यादव, ओंकार यादव, भागवत यादव, राधेश्याम यादव, महेतरू यादव, श्याम लाल बिल्हा, श्रीराम यादव, जागेश्वर यादव, देवेन्द्र यादव, मनोज यादव, विक्की यादव, वासुदेव यादव, रामनाथ यादव, राधेलाल यादव, नरेश यादव कंतेली, रविगोपाल यादव, मनोज यादव, देवचरण यादव, कृष्ण कुमार यादव, आशीष यादव, आयुष यादव, महिला विंग से श्रीमती संगीता, अंजू, श्रद्वा, पूनम, दुर्गा, लक्ष्मी, विजया, ममता, कल्पना, सरिता, गीता, मालती, सुनीता, प्रीति, प्रियंका, ममता, मीरा, उषा, मंजू, दुखनबाई, हेमलता, आशा यादव उपस्थित थी।

 

युवा विंग से दीपक, मंजीत, संजय, रिक्की, गोपाल, गिरजा, बहोरन, मनीष, अमर, पवन, रितेश, अमन, लखन, रिशी, राजा, अवि, सुनील, तन्नी, रामकिशुन अजय, अमित, राकेश, अंकित, अनिल, वासुदेव, विलास, शुभम, लाला, सांवत राम, रामगोपाल आदि बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम अंत में अभार प्रदर्शन श्रीराम यादव के द्वारा किया गया।

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट             


Back to top button