Independent Railway Bahujan Employees Union : स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन की 9 वीं एनुअल जनरल मीटिंग नागपुर में | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Independent Railway Bahujan Employees Union : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | 9th Annual General Meeting of Independent Railway Bahujan Employees Union at Nagpur.
Online bulletin dot in: स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन का 9 वी एनुअल जनरल मीटिंग, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर कामगार प्रशिक्षण केंद्र, हजारी पहाड़ ,नागपुर महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे से मा.वाय.आर.लोंढे की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि जे. एस पाटिल साहेब , अध्यक्ष स्वतंत्र मजदूर यूनियन व एन.बी जारोंडे साहेब, उपाध्यक्ष, स्वतंत्र मजदूर यूनियन की गरिमामय उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। (Independent Railway Bahujan Employees Union)
इस मीटिंग में इंडिपेंडेंट लेबर यूनियन सहित स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के संपूर्ण भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनल, मंडल एवं ब्रांच बॉडी के कार्यकारिणी सदस्यों की महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही। (Independent Railway Bahujan Employees Union)
जिनमे महेश चंद्रा जी जोनल सचिव/ एन के सिंह जी, जोनल सचिव/NER, बी.आर.साह जी, जोनल सचिव/SECR, दीपक अहीरे जी, जोनल सचिव/CR, एल.आर मुर्मू जी, जोनल कोषाध्यक्ष/SER, अमरजीत जी, जोनल अध्यक्ष/NER, लईक अहमद जी, जोनल सचिव/WCR, संतोष कडाले जी, पुणे मंडल सचिव, जगजीवन राम जी, जोनल कोषाध्यक्ष/CR, भोला चौधरी, मंडल सचिव रायपुर मंडल , राजेंद्र कुमार विमल जी, अध्यक्ष, रायपुर मंडल, हिमाचल लौटरे जी सहसचिव रायपुर मण्डल , अनंत राव जी कोषाध्यक्ष रायपुर मंडल, जीपी महादेव सचिव बिलासपुर मंडल, अजय प्रकाश, झांसी मंडल सचिव, नितीन धनविजय, मंडल सचिव, मध्य रेलवे नागपुर, अमर सिंह, वाराणसी, कुंदन लाल जी स्वतंत्र मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष युपी इन्होंने प्रमुख रूप से अपने अपने जोन और मंडल में यूनियन के द्वारा साल 2022 में किए गए कार्यों की जानकारी दी और साथ ही 2023 में करने वाले कार्यों की प्लानिंग के बारे में बताएं।
भोजनोप्रांत दितीय सत्र रणनीती, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा आधारित था। इस सत्र का गर्मजोशी के साथ आगाज भोला चौधरी मंडल सचिव स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन रायपुर द्वारा संविधान गीत की प्रस्तुती के साथ किया गया।
इस सत्र में अपने मार्गदर्शन में एन बी जारोंडे साहेब ने *स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन* की आवश्यकता और कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए, उसकी क्या जिम्मेदारी होती है, निजीकरण संविधान के प्रावधानों के खिलाफ है, पेंशन हर कर्मचारी का मौलिक अधिकार हैं, एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन का क्या फर्क है ऐसा उन्होंने बताया। उसके बाद मा.जे.एस. पाटील साहेब ने बाबासाहेब, महात्मा फुले और नारायण मेघाजी लोखंडे जी के द्वारा किए गए कामगार आंदोलन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।(Independent Railway Bahujan Employees Union)
रेलवे में ट्रेड यूनियन के कार्यों को कैसे सफल बनाएं व सदस्यता क्यों जरूरी है उसके बारे में भी जानकारी दी। कैसे इंडियन लेबर ऑर्गेनाइजेशन और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन में स्वतंत्र मजदूर यूनियन को कैसे रिकॉग्नाइज किया जा सकता है यह भी उन्होंने बताया।
इस मीटिंग में इंडिपेंडेंट लेबर यूनियन सहित स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के संपूर्ण भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनल, मंडल एवं ब्रांच बॉडी के कार्यकारिणी सदस्यों सहित लगभग 200 लोगो की महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही ।
इस मीटींग में कार्याध्यक्ष लोंढे साहेब का शॉल और मोमेंटो देकर सत्कार किया गया। मीटिंग का मंच संचालन नागपुर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पानतावने व केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कांबले, आभार प्रदर्शन नागपुर मंडल कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल मेंढे जी द्वारा किया गया।
स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन की अपडेट खबर पाने के लिए फेसबुक पेज से जुड़ें. इसे क्लिक करें.
ये खबर भी पढ़ें: