.

इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट: 1 मजदूर की गई जान, 3 घायल मजदूरों का इलाज जारी l ऑनलाइन बुलेटिन

रायगढ़ l ऑनलाइन बुलेटिन l सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में रोजाना की तरह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान सुबह तकरीबन 7 बजे इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट हो गया। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई. वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह तकरीबन 7 बजे सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में रोजाना की तरह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

सभी घायल मजदूरों का इलाज जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


Back to top button