.

सल्धा में शिवरात्रि पर्व पर महा-रुद्राभिषेक का आयोजन, सैकड़ों भक्त एकसाथ करते हैं शिव आराधना | ऑनलाइन बुलेटिन

बेमेतरा | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | बेमेतरा से कुछ ही दूरी पर लगा हुआ ग्राम सल्धा जहां पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी महाशिवरात्रि के दिन मंगलवार के पावन पर्व पर सपाद लक्षेश्वर धाम सल्धा में महा रुद्राभिषेक है। जिसमें सैकड़ों शिव आराधना भक्त एकसाथ सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक करते हैं।

 

पुजारी ब्रह्माचारी ज्योतिर्मयानंद सपाद लक्षेश्वर धाम सल्धा ने बताया कि महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दर्शन मात्र से ही सैकड़ों जन्म के पाप का नाश हो जाता है और शिवलिंग में जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा के पूजन अर्चन विधिवत कार्यप्रणाली से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को मनचाहा फल भी प्रदान करते हैं।

 

इस पावन पर्व में पूरे क्षेत्र अंचल के श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होते हुए मानव एक तालाब में रहे मेढकों के झुंड जैसे दिखाई पड़ती है। जिस प्रकार से एक स्कूल में अध्ययनरत कई छात्र-छात्राएं एकसाथ झुंड में रहते हैं। जिस प्रकार से जंगलों में हिरण का झुंड एकसाथ दिखाई पड़ते हैं। उसी प्रकार से आज सल्धा में भी श्रद्धालुओं का भीड़ एकसाथ दिखाई देगा और उनकी भक्ति भावना से भगवान शिव प्रसन्न हो जाएंगे। उपरोक्त विषय की जानकारी ब्रह्माचारी ज्योतिर्मयानंद सपाद लक्षेश्वर महाराज ने दी।

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट    


Back to top button