.

नहीं रहीं शिक्षिका श्रीमती सुषमा लहरे | Newsforum

कोरबा |  शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको नगर की शिक्षिका श्रीमती सुषमा लहरे का आकस्मिक निधन हो गया। वे स्कूल व बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। अपनी विशिष्ट कार्यशैली व मृदुभाषिता के कारण स्कूल के बच्चे उन्हें बहुत पसंद किया करते थे। यह बात सिर्फ बच्चों तक ही नहीं वरन स्कूल के प्राध्यापक व साथी शिक्षक भी उनसे खासे प्रभावित रहते थे। उनके असमय निधन से शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। कोरबा, कटघोरा व बालको नगर के शिक्षक साथी उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

उक्त जानकारी जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका व गाइडर, अखिल भारतीय हिंदी महासभा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी साहू जी ने दिया है।


Back to top button