.

फरमाइशी कार्यक्रम बॉलीवुड नाइट्स में संगीतकार हेमा सरदेसाई, देवांग पटेल व विनोद दुबे ने दी प्रस्तुति, देश-विदेश से जुड़े श्रोता | Newsforum

कोरबा | वैश्विक महामारी के बीच आज जब हर कोई किसी न किसी परेशानी या मानसिक विकारों से जूझ रहा है ऐसे समय में रेडियो मेरी आवाज ने लोगों को गुदगुदाने उन्हें उनके उन रूमानी पलों की एक बार फिर याद दिलाने के लिए बॉलीवुड नाइट्स ग्लोबल इवेंट भव्य वर्चुअल आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रस्तुतकर्ता व श्रोतागणों के लिए एक नहीं अनुभूति थी। कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थित दर्शकों ने अपने-अपने पसंद के गीतों की फरमाइश की और उन फरमाइशी गीतों के साथ कार्यक्रम का रंगारंग आगाज हुआ। इवेंट के जरिए दर्शक न केवल अपने पसंदीदा कलाकारों से सीधे जुड़े बल्कि कोरोना काल में लंबे समय से स्टेज से दूर रह रहे कलाकारों को भी नया “मंच” मिला।

 

रेडियो मेरी आवाज के तत्वाधान में बॉलीवुड नाइट्स ग्लोबल इवेंट का आयोजन हुआ। इस इवेंट में देशभर के नामचीन गायक शामिल हुए और भारत ही नहीं विदेशों में बसे भारतीयों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रेडियो मेरी आवाज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड की संगीतकार सुश्री हेमा सरदेसाई एवं विशिष्ट अतिथि देवांग पटेल एवं विनोद दुबे रहे। कार्यक्रम में शामिल अन्य अतिथि इंडियन आइडियल एवं सा-रे-गा-मा फेम बलराज शास्त्री, रोजलीन साहू एवं निमिषा देव ने अपनी सुमधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन रेडियो मेरी आवाज की संरक्षक स्मृति चौधरी एवं ग्लोबल को-ऑर्डिनेटर मीनल शाह देवरा ने किया।

 

रेडियो मेरी आवाज के तत्वाधान में बॉलीवुड नाइट्स ग्लोबल इवेंट का आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश के श्रोताओं को अपने पसंदीदा संगीतकारों के साथ कुछ समय बिताकर अपनी पसंद के सुमधुर गीतों से जोड़ना था जो कि आज के समय में भारत एवं विश्व में एक आवश्यकता बन गई है।

 

हेमा सरदेसाई ने “चली चली, फिर चली चली” गाने के जरिए लोगों को प्यार, मोहब्बत और सामाजिक भाईचारे का संदेश देते हुए एकजुट रहने का आवाहन किया। वहीं देवांग पटेल ने “मैं चाहे ये करूं मैं चाहे वो करूं” जैसे अपने हिट गीतों के जरिए लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। गुलाबों सिताबों फिल्म से सुर्खियों में आए विनोद दुबे ने “क्या लेके आए थे जग में, क्या लेके जाओगे” जैसे गानों के जरिए समाज को मानवीय संवेदना और मूल्यों का महत्व समझाया।

 

भारत के विभिन्न राज्यों ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित लंदन, अमेरिका, कनाडा, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मॉरीशस, कतर, सिंगापुर और दुबई से कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी पसंदीदा गाने जैसे बादल पे पांव है, आयत, भरे मोरे नैना, कमली, स्टॉप दैट, से हेलो समवन यू नो, दिल से, टिप टिप बरसा पानी, आनंद में रहो जैसे गाने अपने पसंदीदा गायकों से लाइव सुने।

 

कार्यक्रम में हिंदी साहित्य अकेदमी, उत्तरप्रदेश कवि सौरभ सुमन जैन जुड़े और उन्होंने ऐसे आयोजनों को आज के समय की आवश्यकता बताते हुए रेडियो मेरी आवाज को इस ग्लोबल कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बधाई दी। यह कार्यक्रम ग्लोबल टीवी लंदन यूनाइटेड किंग्डम एवं मी टीवी ऑस्ट्रेलिया पर दिखाया गया।

 

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से मुकुन्द उपाध्याय को भी जोड़ा गया था व उनकी पसंद के गाने की फरमाइश भी पूरी की गई।

यह जानकारी रेडियो मेरी आवाज के को-ऑर्डिनेटर व छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकुन्द उपाध्याय ने दी.


Back to top button