.

मान्यवर कांशीराम के प्रथम बार नगर आगमन पर भीम आर्मी ने छिन्द से सारंगढ़ तक निकाली भव्य साइकिल रैली | Newsforum

रायपुर | अविभाजित मध्यप्रदेश अब छत्तीसगढ़ के छिन्द में आयोजित हो रहे एक छोटे से रामनामी मेले में इकट्ठी हो रही भीड़ ने लोगों का ध्यान तब खींचा जब यहां बहुजन हितों के लिए लड़ने वाले चमकते सितारे मान्यवर कांशीराम साहब ने कदम रखा। मान्यवर कांशीराम साहब 1 जुलाई 1981 को अविभाजित मध्यप्रदेश अब छत्तीसगढ़ स्थित ग्राम छिन्द पहुंचे। समाज को संगठित करने व भीड़ इकट्‌ठी करने की कला सीखने वे यहां तक पहुंचे। मान्यवर कांशीराम साहब के प्रथम आगमन पर भीम आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन 1 जुलाई 2021 को किया गया।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एड चंद्रशेखर आजाद ने 1 जुलाई से साइकिल रैली का आह्वान किया था। जिसके समर्थन में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े की अध्यक्षता में 1 जुलाई दिन गरुवार को मान्वर कांशीराम साहब के प्रथम आगमन ग्राम पंचायत छिन्द में स्थापित संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर साइकिल रैली की भव्य शुरुआत किया।

साइकिल रैली पूरे छिन्द ग्राम पंचायत का भ्रमण करते हुए सारंगढ़ पहुंची। जहां संत गुरु घासीदास ज्ञानस्थल में संत गुरु घासीदास को नमन कर सारंगढ़ के पूरे नगर में साइकिल रैली चलाया गया। सारंगढ़ जनपद पंचायत में स्थापित संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर रैली का समापन किया गया।

भीम आर्मी द्वारा बहुजन महापुरुषों के गगनचुम्बी नारे लगाए गए। महात्मा जोतिबा फुले अमर रहे, छत्रपति साहू जी अमर रहे, डॉ. भीमराव आंबेडकर जी अमर रहे के साथ माता-बहनों के सम्मान में एवं बहुजनों के सम्मान में भीम आर्मी मैदान में के नारा लगाते हुए चंद्रशेखर आजाद आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं का भी नारा लगाया गया। बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय की नीति पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का काम जन-जन तक पहुंचाने छत्तीगसढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने संदेश दिया

साइकिल रैली का मकसद शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार है। साइकिल रैली में शामिल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, प्रदेश सलाहकार संतोष बौद्ध, दिनेश आजाद, ब्लाक अध्यक्ष मनिंदर सिंह आजाद, सुदर्शन भारती, खगेश निराला, मीडिया प्रभारी अभिषेक आजाद, हेमंत, कोसीर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बनज, भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ता शामिल थे।


Back to top button