.

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का किया स्वागत | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शिरकत की। इस दौरान संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का स्वागत किया।

 

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राहुल गांधी ने साइंस कॉलेज मैदान में लगाए गए विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास की प्रशंसा की। उन्होंने रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का किया अवलोकन कर छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन को सराहा। बस्तर काफी का स्वाद चखा, चरखा चलाया, एलोविरा से साबुन भी बनाया।

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट    


Back to top button